Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
tab

स्मार्टफोन, टैबलेट के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों में जल्द विकसित हो सकते हैं यौन लक्षण

Posted on September 25, 2023 By Sanchar Times News

चूहों पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार, स्मार्टफोन या टैबलेट के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों में यौन लक्षण जल्दी विकसित होने लगते हैं। नीदरलैंड के हेग में चल रही 61वीं वाषिर्क यूरोपियन सोसाइटी फॉर पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी मीटिंग में प्रस्तुत किया गया शोध इस बात पर प्रकाश डालता है कि पर्यावरणीय कारक, जैसे स्क्रीन टाइम, प्रारंभिक यौन लक्षण और टेस्टिकल्स टिश्यू को कैसे प्रभावित करते हैं।
अधिकांश बच्चों में प्रारंभिक यौन लक्षण के कोई स्पष्ट कारण नहीं होते हैं। कभी-कभी यह जेनेटिक्स के कारण होता है, या मस्तिष्क में कोई समस्या होती है, जैसे चोट, ट्यूमर, थायरॉयड, एड्रिनल या सेक्स ग्लैंड में। हाल के वष्रों में, कई अध्ययनों ने लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए शुरुआती यौन लक्षणों में वृद्धि की सूचना दी है, खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान। इसका एक फैक्टर नीली रोशनी उत्सर्जित करने वाले डिवाइस का बढ़ता उपयोग हो सकता है, लेकिन बच्चों में इसका आकलन करना बहुत मुश्किल है। इस अध्ययन में, तुर्की में अंकारा बिल्केंट सिटी अस्पताल और गाजी विविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 21 दिन की उम्र के 18 नर चूहों की जांच की, जिन्हें छह के तीन समूहों में विभाजित किया गया। उन्हें नॉर्मल रोशनी और नीली रोशनी में रखा गया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि नीली रोशनी के संपर्क में आने वाले नर चूहों में यौन लक्षण काफी पहले दिखाई दिए। इसके अलावा, चूहे जितनी ज्यादा नीली रोशनी के संपर्क में रहे, उनकी युवावस्था उतनी ही जल्दी शुरू हो गई, जबकि उनमें स्पर्म डेवलेपमेंट में रुकावट और टेस्टिकल्स टिश्यू भी डैमेज दिखे। अंकारा बिकेंट सिटी अस्पताल के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. आयलिन किलिंक उगुरलू ने कहा, पहली बार, हमें नर चूहों में नीली रोशनी के संपर्क और शुरुआती यौन लक्षणों के बीच सीधा संबंध मिला। उगुरलु ने कहा, हमारे निष्कर्ष मादा चूहों पर हमारे पिछले काम के अनुरूप हैं, जिसमें भी इसी तरह के प्रभाव दिखे थे, जिससे नीली रोशनी नर और मादा चूहों दोनों में यौन लक्षणों को कैसे प्रभावित कर सकती है, इसका अधिक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान किया गया है।

Post Views: 3
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: कोविड के चपेट में आए लोगों को बाद में भी हो सकती हैं बीमारियां
Next Post: ‘गदर 2’ की सफलता पर भावुक हुए धम्रेंद्र

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया