Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
lg

एलजी ने दिए सड़कों, पार्क, सीवर सिस्टम की मरम्मत के निर्देश

Posted on September 25, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नगर निगम के अधिकारियों को पूर्वी दिल्ली में सड़कों, फुटपाथ, पार्क और सीवर व जल निकासी पण्राली की मरम्मत करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उपराज्यपाल कार्यालय काम की प्रगति पर नजर रखेगा और तस्वीर या वीडियो साक्ष्य के बिना कोई स्थिति रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। यह निर्देश तब दिया गया है जब सक्सेना ने शास्त्री पार्क, मानसरोवर पार्क, सीलमपुर, श्यामलाल कॉलेज, कड़कड़डूमा, सूरजमल पार्क और दिलशाद गार्डन समेत पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों का दौरा किया।
एलजी सड़कों की खराब हालत, कूड़े के ढेर, जाम और उफनती नालियों, अव्यवस्थित सार्वजनिक पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि किसी भी एजेंसी की कोई भी प्रगति रिपोर्ट तब तक स्वीकार नहीं की जाएगी, जब तक कि उसकी पहले और बाद की तस्वीरों के साथ न हों।
एलजी दफ्तर के अनुसार उपराज्यपाल ने सभी संबंधित एजेंसियों- एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीडीए, डीजेबी सहित अन्य से अपने बीच क्षेत्राधिकार संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए कहा और इस बात पर जोर दिया कि इन्हें किसी भी तरह से काम में देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कायरे की दैनिक प्रगति की निगरानी उपराज्यपाल सचिवालय द्वारा की जाएगी। सक्सेना ने दौरे के दौरान विभिन्न इलाकों के निवासियों और आरडब्ल्यूए के साथ भी बातचीत की। इन सभी बातचीत में लोगों ने अन्य मुद्दों के अलावा, सीवर लाइनों के बहने, जाम नालियों और टूटी सड़कों/ फुटपाथों की शिकायत की।
उपराज्यपाल ने अफसोस जताया कि पिछले कुछ वषर्ों में किसी भी नागरिक एजेंसी ने इन क्षेत्रों पर कोई ध्यान नहीं दिया है, जहां एक बड़ी आबादी जर्जर परिस्थितियों में रहने को मजबूर है। सक्सेना ने उन इलाकों के पुनरुद्धार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो सरकार की उदासीनता के कारण लगातार प्रभावित हो रहे हैं।

Post Views: 3
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: चुनौतीपूर्ण थी भारत की जी20 अध्यक्षता : जयशंकर
Next Post: प्रधानमंत्री मोदी के हर कदम में झलकती है राष्ट्रभक्ति की भावना : मनोज तिवारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया