Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
women cricket

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में रच दिया इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

Posted on September 25, 2023September 25, 2023 By Sanchar Times News

भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को 19 रन से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं 19वें एशियन गेम्स में भारत का आज के दिन ये दूसरा गोल्ड मेडल है।

वहीं सोमवार को हांग्जो के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। जहां टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 116 रन ही बना पाई। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 117 रन के टारगेट को हासिल करने में नाकामयाब रही। जिसके बाद श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 97 रन ही बना पाई।

श्रीलंका की तरफ से हसिनी परेरा ने (25) सबसे ज्यादा रन बनाए। नीलाक्षी डी सिल्वा 23 और ओशादी रणसिंघे ने 19 रन की पारी खेली। इन तीनों को छोड़कर अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी 15 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 और अनुष्का संजीवनी महज 1 रन ही बना पाई।

इस दौरान भारत की युवा गेंदबाज तितास साधु ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 गेंदों में 3 विकेट झटक कर श्रीलंकाई टीम को मुश्किल में डालने का काम किया। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर और देविका वैघ को एक-एक विकेट की सफलता मिली

भारतीय पारी की बात करें तो, शेफाली वर्मा ने निराश किया। वहीं स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की जोड़ी ने भारत की पारी को संभाला और दोनों के बीच अर्धशतीय पार्टनरशिप हुई। लेकिन उसके बाद मंधाना 46 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं ऋचा घोष 9, कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 और पूजा वस्त्राकर 2 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, दूसरे छोर पर पारी को संभालने वाले जेमिमा रोड्रिग्स 42 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

Post Views: 3
खेल

Post navigation

Previous Post: प्रधानमंत्री मोदी के हर कदम में झलकती है राष्ट्रभक्ति की भावना : मनोज तिवारी
Next Post: बस्ती : पति के सामने पत्नी का सामूहिक बलात्कार?, दोनों ने खाया जहर, मौत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया