Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
wedingh

शुरुआत के पहले एक-दो सालों में पति-पत्नी को अपने वैवाहिक रिश्ते पर ध्यान देना बेहद जरुरी है

Posted on September 27, 2023 By Sanchar Times News

शादी के शुरुआती साल कई मायनों में पति-पत्नी के लिए अहम होते हैं। ये आने वाले समय में उनके रिश्ते की मजबूती की नीव रखते हैं। इसलिए शुरुआत के पहले एक-दो सालों में पति-पत्नी को अपने वैवाहिक रिश्ते पर ध्यान देना बेहद जरुरी है। शादी के बाद जिंदगी कई बड़े बदलावों से गुजरती है। ये बदलाव भावनात्मक रूप से पति-पत्नी का इम्तिहान लेते हैं। इसलिए शादी के बाद जिंदगी को आसान बनाने के लिए पति-पत्नी के रिश्ते को भावनात्मक रूप से मजबूत होना बेहद जरुरी है। आप अपने पार्टनर को पहले या बाद से जानते हों या नहीं, इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि शादी के बाद चीजें बदल जाती हैं। शादी के बाद आ रहे बदलाव से निपटने के लिए पति-पत्नी के रिश्ते का भावनात्मक रूप से मजबूत होना बेहद ही जरुरी है और इसके लिए समय, धैर्य और प्रयास की आवश्यकता होती है। नीचे कुछ टिप्स बताई गयी हैं, जिनकी मदद से आपको रिश्ते की भावनात्मक नींव मजबूत करने में मदद मिलेगी।

बातचीत पहला और सबसे जरुरी पड़ाव- वैवाहिक रिश्ते की मजबूती पति-पत्नी के संचार पर आधारित होती है। अगर दोनों के बीच आपसी बातचीत खुली और ईमानदार है तो रिश्ता मजबूती के साथ आगे बढ़ता है। संचार पति-पत्नी के बीच समझ और विश्वास को बढ़ावा देता है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं, विचारों और चिंताओं पर जरूर बात करें।

साथ में समय बिताएं और यादें बनाएं- शादी के शुरुआत दो साल एक-दूसरे जानने के लिए होते हैं, इसलिए इस दौरान का ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिताएं। एक-दूसरे को स्पेशल महसूस करवाने के लिए मूवी-नाईट या डिनर प्लान करें। इतना टाइम नहीं मिल रहा है तो पार्क में साथ टहलने जा सकते हैं। ये सारी चीजें रिश्ते को बेहतर बनाती हैं।

धैर्य से काम लें और रिश्ते को समय दें- पति और पत्नी दो अलग लोग हैं तो स्वाभविक हैं कि दोनों की पसंद और सोच भी एक-दूसरे से अलग होगी। एक-दूसरे की पसंद और नापसंद को पहचानने में समय लगता है, इसलिए इस दौरान धैर्य से काम लेना बेहद जरुरी है। इसके अलावा समस्याओं का सामना करने के लिए भी पति-पत्नी को धैर्य और समझ की जरूरत पड़ती है।

Post Views: 3
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: अमेरिकी कोर्ट ने कहा- बैंकों और लोगों को धोखा देकर राष्ट्रपति बने ट्रंप, कारोबारों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएं
Next Post: केजरीवाल सरकार ने SC से लगाई गुहार, कहा- सिविल कर्मचारी नहीं कर रहे आदेश का पालन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया