Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
biden

अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप होने का खतरा टला

Posted on October 2, 2023 By Chhavi Singh

अमेरिका में संघीय सरकार के कामकाज के ठप होने (शटडाउन) का खतरा शनिवार देर रात उस समय टल गया, जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सरकारी एजेंसियों के संचालन को बरकरार रखने के लिए एक अस्थाई अनुदान योजना से संबंधित विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए।
संसद में आनन-फानन में पारित किए गए इस विधेयक में यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद में कटौती करने और बाइडन के अनुरोध पर संघीय आपदा सहायता बजट बढ़ाकर 16 अरब अमेरिकी डॉलर करने का प्रावधान किया गया है। यह विधेयक आगामी 17 नवंबर तक सरकारी कामकाज के लिए वित्त मुहैया कराएगा। रूस से जारी युद्ध में यूक्रेन को सैन्य मदद उपलब्ध कराना व्हाइट हाउस की प्राथमिकता रहा है, जिसका कई रिपब्लिकन सांसद विरोध करते रहे हैं। प्रतिनिधि सभा में कई दिनों से जारी गतिरोध के बीच सदन के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने खर्च में भारी कटौती की मांग शनिवार रात छोड़ दी और डेमोक्रेट सांसदों के सहयोग से पारित विधेयक को सीनेट की मंजूरी के लिए भेजा। बाद में सीनेट ने भी विधेयक को हरी झंडी दिखाते हुए इसे कानून का रूप देने के वास्ते राष्ट्रपति बाइडन के दस्तखत के लिए भेज दिया। बाइडन ने एक बयान में कहा, यह अमेरिका के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी परिस्थिति में यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन को बाधित करने की अनुमति नहीं दे सकता। बाइडन ने उम्मीद जताई कि मैक्कार्थी ‘यूक्रेन के लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे और इस महत्वपूर्ण क्षण में यूक्रेन की मदद के लिए आवश्यक सहायता का समर्थन करेंगे।’ अमेरिका में सरकार को अनुदान देने की समयसीमा शनिवार मध्यरात्रि को समाप्त होनी थी। प्रतिनिधि सभा में मतदान से पहले मैक्कार्थी ने कहा, ‘हम अपना काम करने जा रहे हैं। हम अपनी जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। हम सरकार के कामकाज को जारी रखेंगे।’ विधेयक के पारित होने से अमेरिकी सरकार का कामकाज ठप होने का खतरा फिलहाल तो टल गया है, लेकिन यह राहत अस्थाई मानी जा रही है। सांसदों के बीच गहराते गतिरोध के बीच कांग्रेस को आने वाले महीनों में सरकार को फिर से वित्त मुहैया कराने की जरूरत पड़ेगी। इस विधेयक को प्रतिनिधि सभा ने 91 के मुकाबले 335 मतों से पारित कर दिया। वहीं, सीनेट में यह नौ के मुकाबले 88 मतों से पारित हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: चांद से भी आगे जाएंगे भारत-अमेरिका के रिश्ते : जयशंकर
Next Post: गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ता है : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया