Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
congress

गांधीवाद पर पाखंड करने वालों को बेनकाब करना होगा : कांग्रेस

Posted on October 3, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया और कहा कि मौजूदा समय में उन लोगों के पाखंड को बेनकाब करना होगा जो गांधीवादी प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनके विचारों पर नहीं चलना चाहते। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में उन लोगों के खिलाफ भी लड़ना होगा जो महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के विचारों और कृत्यों का महिमामंडन करते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि बापू के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। खड़गे ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, संपूर्ण वि को सत्य, अ¨हसा एवं शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार व उनके आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं।
खड़गे ने कहा, सत्य, अ¨हसा, शांति एवं समानता जैसे उनके विचारों को आज चुनौती मिल रही है, पर बापू के सिखाए गए मूल्यों पर चल कर ही हम इसका मुकाबला कर रहे हैं। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के विचारों से जुड़ा एक वीडियो जारी कर उन्हें याद किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, सत्य, अ¨हसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। बापू को उनकी जयंती पर शत शत नमन।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आइए, इस गांधी जयंती पर हम देश के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से वाराणसी, अहमदाबाद और नई दिल्ली में उन गांधीवादी संगठनों के साथ खड़े हों, जो उन ताकतों द्वारा घेर लिए गए हैं, जो न केवल जीवन भर महात्मा गांधी से लड़े, बल्कि जिन्होंने ऐसा माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके कारण बापू की हत्या हुई।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: छत्तीसगढ़ में 4 वर्षो में नक्सली वारदात में 52 फीसद कमी
Next Post: भूकंप के 2 जोरदार झटकों से सहमा दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत,

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया