Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
acident

वाराणसी में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, आठ लोगों की मौत

Posted on October 4, 2023 By Chhavi Singh

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी. इनमें से चार लोग एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे है. इस हादसे पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने जिला प्रशासन से बच्चे का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए कहा है. (पढ़ें, आंगनबाड़ी सेविकाओं का राजभवन के सामने धरना, JSSC परीक्षा में आरक्षण की मांग)

कार से अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे सभी
घटना के संबंध में फूलपुर थाने के प्रभारी दीपक राणावत ने बताया कि हादसा वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर करखियांव इलाके के पास हुआ. एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गयी. हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान पीलीभीत निवासी विपिन यादव (32), उनकी मां गंगा देवी (48), महेंद्र पाल (43), उनकी पत्नी चंद्रकाली (40), उनका भाई दामोदर प्रसाद (35) और भाभी निर्मला देवी (32) शामिल हैं. सभी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जित करने गये थे. इनके अलावा मृतकों में पीलीभीत के ही राजेंद्र (55) और कार चालक अमन (24) भी शामिल हैं. इस हादसे में दामोदर का नौ वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: सीएम हेमंत ने पलामू में मेधा डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन
Next Post: जमीन के बदले नौकरी घोटाला : लालू ,राबड़ी, तेजस्वी को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया