Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
isrial

हमास का इस्रइल पर हमला, 70 मरे

Posted on October 8, 2023 By Sanchar Times News
  • इस्रइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा- हम युद्धरत हैं, भारत ने आतंकवादी हमला बताया


यरूशलम। गाजा पट्टी में सत्तारूढ़ हमास ने शनिवार तड़के इस्रइल पर अभूतपूर्व हमला करते हुए भारी संख्या में रॉकेट दागे। साथ ही कई हमास लड़ाकों ने इस्रइली सीमा में घुसपैठ को अंजाम दिया। हमले के बाद इस्रइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को देश की जनता से कहा कि ‘हम युद्धरत हैं।’ उन्होंने दावा किया कि हमास ‘ऐसी कीमत चुकाएगा, जैसा उसने सोचा भी न होगा।’ नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हम युद्धरत हैं। अभियान नहीं, बल्कि युद्ध छिड़ गया है।’’ घुसपैठ के छह घंटे बीत जाने के बाद भी हमास चरमपंथियों और इस्रइली इलाकों में उनकी सेना से मुठभेड़ जारी है। इस्रइल की सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हमास के चरमपंथियों ने गाजा में इस्रइली नागरिकों और सैनिकों को बंधक बना रखा है।
इस्रइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने शनिवार को कहा कि हमास के हमले में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। दक्षिणी इस्रइली शहर बिश्रेबा में सोरोका चिकित्सा केंद्र ने कहा कि वह कम से कम 280 घायलों का इलाज कर रहा है, जिनमें से 60 की हालत गंभीर है। गाजा में हताहतों के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। हालांकि, एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाताओं ने 15 लोगों के अंतिम संस्कार को देखा, जिनकी इस लड़ाई में मौत हुई। वहीं, स्थानीय अस्पताल में आठ शव लाए गए हैं। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये मृतक सैनिक थे या आम नागरिक।
इस्रइली सेना ने बताया कि उसके सैनिक कम से कम सात जगहों से घुसपैठ करने वाले हमास लड़ाकों के साथ लड़ रहे हैं। नौसेना ने कहा कि हमास लड़ाकों ने हवाई और समुद्री रास्तों से घुसपैठ को अंजाम दिया है। हमास की सैन्य शाखा के एक नेता का कहना है कि सशस्त्र समूह ने इस्रइल के खिलाफ एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है।
एक सार्वजनिक बयान में मोहम्मद दीफ ने कहा कि ‘ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म’ शुरू करते हुए शनिवार तड़के इस्रइल में 5,000 रॉकेट दागे गए। हमास के सैन्य नेता ने सभी फिलस्तीनियों से इस्रइल का ‘मुकाबला’ करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘हमने यह कहने का निर्णय लिया है कि अब बहुत हो गया।’ इस्रइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवादी समूह हमास ने इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अब दिल्ली में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं पर बिजली कंपनियों को देना होगा मुआवजा!
Next Post: इजराइल को ‘‘ठोस और अटूट’’ समर्थन देने का जो बाइडन ने किया आह्वान

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया