Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
jo biden

इजराइल को ‘‘ठोस और अटूट’’ समर्थन देने का जो बाइडन ने किया आह्वान

Posted on October 8, 2023 By Sanchar Times News

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इजराइल को अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने हमास के ‘‘आतंकवादी हमलों’’ के जवाब में इजराइल को ‘‘ठोस और अटूट’’ समर्थन देने का आह्वान किया। फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार को इजराइल में रॉकेट हमले शुरू किए, जिसमें कम से कम 250 लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया में आई खबरों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए, जिसमें 230 से अधिक लोग मारे गए हैं।

अमेरिका ने इजरइाल के लिए समर्थन जुटाने और हमास के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए एक बड़ा कूटनीतिक अभियान शुरू किया। बाइडन ने शनिवार शाम को व्हाइट हाउस से कहा, ‘‘आतंकवादी हमलों के मद्देनजर इजराइल को अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। यह इजराइल के किसी भी शत्रु के लिए इन हमलों का फायदा उठाने का वक्त नहीं है। दुनिया देख रही है।’’ उन्होंने कहा कि वह जॉर्डन के शाह के संपर्क में हैं और कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के कई सदस्यों से भी बात की है। बाइडन ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दल को इजराइली समकक्षों से बातचीत करने का निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इजराइल के पास सभी आवश्यक साधन उपलब्ध हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैंने अपने दल को मिस्र, तुर्किये, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत क्षेत्र के सभी देशों के नेताओं व हमारे यूरोपीय साझेदारों तथा फलस्तीनी प्राधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने का भी निर्देश दिया है।’’ उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के संदर्भ में कहा कि यह मानवीय स्तर पर भी एक भयानक त्रासदी है। बाइडन ने कहा कि दुनिया ने भयावह तस्वीरें देखी हैं। इजराइली शहरों पर कुछ ही घंटों के भीतर हजारों रॉकेट बरसाए गए। इससे पहले, बाइडन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन समेत अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ कई बैठकें कीं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को हालात और घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने इजराइली और क्षेत्रीय समकक्षों के साथ बातचीत करने का निर्देश दिया है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह इजराइल के लिए अभूतपूर्व दिन है।’’ अधिकारी के मुताबिक, बाइडन ने इजराइल को पूरा समर्थन देने और सेना तथा खुफिया दलों के बीच करीबी समन्वय पर जोर दिया। एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने कहा कि अमेरिका इस अहम वक्त में इजराइल को सहयोग देना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी इजराइल के साथ बहुत करीबी साझेदारी है। हम हमेशा इजराइल और अन्य साझेदारों के साथ क्षेत्र में खबरों के बारे में वक्त-वक्त पर खुफिया जानकारी साझा करते हैं। राष्ट्रपति ने अपने दल को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इजराइल को जिस तरह के भी सहयोग की जरूरत हो, उसे वह मुहैया कराया जाए।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: हमास का इस्रइल पर हमला, 70 मरे
Next Post: उत्तराखंड के दोनों तीर्थ श्री केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ नये भारत की नई आभा को प्रस्तुत कर रहे हैं : मुख्यमंत्री योगी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया