Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
nepal

इजराइल हिंसा में 10 नेपाली नागरिकों की मौत की पुष्टि

Posted on October 9, 2023 By Chhavi Singh

इजराइल में नेपाली राजदूत कांता रिजाल के अनुसार, हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए घातक हमलों के दौरान इस्रइल में कम से कम 10 नेपाली नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने नेपाली मीडिया को बताया कि उग्रवादी हमलों में मरने वाले सभी छात्र थे, जो इस्रइल सरकार के ‘सीखो और कमाओ’ पैकेज पर वहां पहुंचे थे। हालांकि, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने क्रूर हमले में नेपाली नागरिकों की दुखद मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रिजाल ने नेपाली मीडिया को बताया कि हमले में तीन अन्य नेपाली नागरिक घायल हो गए। बताया जाता है कि जानलेवा हमले में मारे गए लोग नेपाल के अलग-अलग विविद्यालयों से वहां पहुंचे छात्र थे। रिजाल के मुताबिक, मृतकों की पहचान नारायण प्रसाद न्यूपाने, गणोश कुमार नेपाली, आशीष चौधरी, दीपेश राज बिस्ता, आनंद साह, राजेश कुमार स्वर्णकार, राजन फुलारा, पदम थापा, प्रवेश भंडारी और लोकेंद्र सिंह धामी के रूप में हुई है। डांग के डागीशरण-3 के बिधान सेजवाल और प्रवीण डांगी घायल हो गए और वर्तमान में एक स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत गंभीर है।
उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को नेपाल भेजने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले रविवार दोपहर विदेश मंत्री एन.पी. सऊद ने संसद को बताया कि इस्रइल के अंदर हमास के हमले के बाद कम से कम 12 नेपाली नागरिक लापता हो गए हैं। उनकी निकासी के लिए और इज़राइल के अंदर स्थिति का आकलन करने के लिए मंत्री के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय तंत्र स्थापित किया गया है ताकि वह इस्रइली अधिकारियों के साथ समन्वय कर सके और उचित निर्णय ले सके। सऊद ने सदन को बताया कि रविवार सुबह कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा, वर्तमान में 4,500 नेपाली केयरटेकर इस्रइल में काम कर रहे हैं और 265 नेपाली छात्र सीखो और कमाओ योजना के तहत पढ़ रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अफगानिस्तान : भूकंप में 2 हजार लोगों की मौत
Next Post: टीएमसी का राजभवन पर प्रदर्शन जारी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया