Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
lehi

इजराइल में फंसे छात्रों को भारत लाने का प्रयास जारी : लेखी

Posted on October 9, 2023October 9, 2023 By Chhavi Singh

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि फिलिस्तीनी सशस्त्र गुट हमास के हमले के मद्देनजर इजराइल में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें शनिवार रात इस्रइल में भारतीयों के बारे में कई संदेश मिले।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय सीधे स्थिति की निगरानी कर रहा है। लेखी ने कहा, भारत सरकार इस्रइल में फंसे भारत के छात्रों को वापस लाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री और उनका कार्यालय स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वहां फंसे हमारे छात्रों को वापस लाने के लिए बड़े प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बार-बार संकट का सामना करते हुए विदेशों से अपने नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाला है। उन्होंने कहा, चाहे ऑपरेशन गंगा हो या वंदे भारत, हम सभी को वापस लाए और मुझे यकीन है कि सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय सीधे उन लोगों के संपर्क में हैं और काम कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रखे हुये हैं। उनकी यह टिप्पणी इस्रइल में कई भारतीय छात्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आने के बाद आई है कि वे डरे हुए थे।
भारतीय छात्रों और नागरिकों के अलावा, मेघालय के 27 लोग, जो तीर्थयात्रा के लिए यरुशलम गए थे, बेथलहम में फंसे हुए हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने एक्स पर लिखा: मेघालय के 27 नागरिक जो पवित्र तीर्थयात्रा के लिए यरूशलम गए थे, वे इस्रइल और फिलिस्तीन के बीच तनाव के कारण बेथलेहम में फंस गए हैं। संगमा ने कहा, मैं उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: टीएमसी का राजभवन पर प्रदर्शन जारी
Next Post: हांगझोउ : रंगारंग समारोह के साथ संपन्न हुए हांगझोउ एशियाई खेल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया