Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंछत्तीसगढ़
bhupesh

छत्तीसगढ़ विस चुनाव : भूपेश बोले, हैं तैयार हम

Posted on October 10, 2023October 10, 2023 By Chhavi Singh

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के नेताओं ने कमर कस ली है। बीजेपी ने चुनाव की घोषणा के साथ ही अपने सभी 90 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जबकि कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर माथा पच्ची रायपुर से लेकर दिल्ली तक जारी है। निर्वाचन की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की त्वरित प्रतिक्रिया आई। उन्होंने ट्वीट किया कि हैं तैयार हम।
सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा- हैं तैयार हम! शुरू हो चुका है युद्ध, माटी के अभिमान का। नहीं रुकेगा अब ये रथ। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान का। नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के संकल्प के साथ हर एक छत्तीसगढ़िया तैयार है, एक बार फिर भरोसे के हाथ जुड़ेंगे। भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस सवाल का जवाब दिया कि राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? उन्होंने कहा कि बीजेपी तो सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस में क्या हाल है। भूपेश है तो भरोसा है का नारा अब बदल गया है और इसे बदल कर ‘भरोसे की सरकार’ क्यों किया गया है? डॉक्टर रमन सिंह ने राज्य में परिवर्तन का भरोसा जताया है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी समेत सभी वादाखिलाफी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रोशित जनता का इस पर्वितन में महत्वपूर्ण योगदान होगा। छत्तीसगढ़ में भूपेश से भरोसा समाप्त हो चुका है। अब तो कांग्रेस ने भी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की है, भूपेश है तो भरोसा है का नारा बदलकर भरोसे की सरकार कर दिया गया है। पिछले 5 साल में कांग्रेस की इस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया है, आदिवासी विकास के लिए भी कोई कार्य नहीं किए हैं। इन सभी कुनितियों से प्रदेश की जनता बहुत आक्रोशित है और चुनाव के इंतजार में, अब बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश में परिवर्तन कर पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेगी। डॉक्टर रमन सिंह पुन: राजनंदगांव से चुनाव मैदान में हैं।
यह कयास भी लग रहे हैं कि ऊंट किस करवट बैठेगा? क्योंकि इस बार नही है अजीत जोगी फैक्टर। राज्य की कुल 90 सीटों पर 2018 मे कांग्रेस 43.9 फीसदी वोट शेयर के साथ 68 सीटें जीतने में सफल रही थी। 15 साल सरकार चलाने के बाद बीजेपी 15 सीट पर सिमट गई। बीजेपी को 33.6 फीसदी वोट मिले थे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को 7.8 फीसदी वोट शेयर के साथ पांच सीटें मिली थीं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी 3.9 फीसदी वोट मिले थे। बसपा छत्तीसगढ़ चुनाव में दो सीटें जीतने में सफल रही थी। राज्य में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने बस्तर और सरगुजा सभी इलाकों में एक भी उपचुनाव नहीं हारा।
भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद से सभी उपचुनावों में कांग्रेस ने धमक बनाए रखी। 2018 के बाद से कांग्रेस एक भी उपचुनाव नहीं हारी। उसने यह रिकार्ड 2022 में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भी बरकरार रखा। प्रेक्षकों की राय में पिछली दफा कांग्रेस को ज्यादातर बीजेपी का एंटी स्टेब्लिशमेंट वोट मिला था। इस बार कांग्रेस अपनी सत्ता के कामकाज को ले कर वोटर के पास जाएगी।

छत्तीसगढ़

Post navigation

Previous Post: अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं दिसम्बर से
Next Post: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार हरकत में आई

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
  • Asian Games 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में 3 और मेडल; कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया