Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
srilanka

विश्व कप : जीत की तलाश में आस्ट्रेलिया-श्रीलंका

Posted on October 16, 2023 By Sanchar Times News

आईसीसी वनडे विश्व कप में आस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी। सोमवार को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जब दोनों टीम एक दूसरे का सामना करेंगे तो उनका लक्ष्य एक दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करके जीत की राह पर लौटना होगा। दोनों ही टीमें अपने पहले दोनों मैच में हार से आहत हैं। हालांकि इस मुकाबले में अगर मौसम मेहरबान रहा तो एक न एक का खाता खुलना तय है। आस्ट्रेलिया को जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा वहीं श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान से हार गई थी।
पांच बार की वि चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.846 है। श्रीलंका -1.161 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में तीनों विभाग में लचर प्रदर्शन किया है। आस्ट्रेलिया का खराब क्षेत्ररक्षण वास्तव में हैरान करने वाला है। उसने अभी तक दो मैच में छह कैच टपकाए हैं। यह टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है। उसकी गेंदबाजी में भी वह पैनापन नहीं दिखा जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उसके बल्लेबाज भी नहीं चल पाए हैं और आलम यह है कि उसकी टीम अभी तक 200 रन की संख्या पर नहीं कर पाई है। पहले मैच में उसके बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने नहीं चल पाए जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने उनकी बखिया उधेड़ दी थी।
खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे श्रीलंका का आक्रमण कमजोर है और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए लय हासिल करने का यह सुनहरा मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैदान पर एक मैच खेल चुकी है और उसको इसका भी फायदा मिल सकता है।
आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट क¨मस ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि वह अपने गेंदबाजों को रोटेट नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि वह तेज गेंदबाजी विभाग में क¨मस, जोश हेज़लवुड और मिशेल स्टार्क के साथ उतरेंगे जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एडम जंपा और ग्लेन मैक्सवेल पर होगी।
श्रीलंका की टीम भी अभी तक टूर्नामेंट में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसके बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया है तथा पिछले दोनों मैच में 320 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन गेंदबाजी उसके लिए चिंता का विषय है। कई प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति में खेल रही श्रीलंका की टीम ने अभी तक दो मैच में 775 रन लुटाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक समय उसकी टीम जीत की तरफ बढ रही थी लेकिन 20 वर्षीय मथीशा पथिराना जैसे युवा गेंदबाजों की अनुभवहीनता उसकी राह में रोड़ा बन गई। इससे पाकिस्तान वि कप में रिकार्ड लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। श्रीलंका को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले एक और करारा झटका लगा है। कप्तान दासुन शनाका जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह कुसल मेंडिस टीम का नेतृत्व करेंगे।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: पुष्पा के मेकर्स के साथ फिल्म करेंगे सनी देओल!
Next Post: लेबनान में इजराइली हमलों में तीन की मौत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया