Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
shah

महेश शर्मा को सियासी सिंजीवनी दे गए शाह, अफवाहों और अटकलों पर लगा विराम!

Posted on August 19, 2023 By Chhavi Singh

गौतम बुद्ध नगर से भाजपा के सांसद डॉ महेश शर्मा के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह अपने नोएडा दौरे के दौरान महेश शर्मा का आतिथ्य को स्वीकार किया और उनके आवास पर भोजन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ अमित शाह ने भोजन भी किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और नोएडा विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। अगर पूरे घटनाक्रम को लेकर हम कहें कि कृष्ण के घर सुदामा नहीं, सुदामा के घर कृष्ण पहुंच गए तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। इन दिनों महेश शर्मा को लेकर अटकलों का दौर लगातार जारी है।

लगातार दावा किया जा रहा था कि इस बार भाजपा महेश शर्मा को गौतम बुद्ध नगर सीट से टिकट नहीं देगी। साफ तौर पर कहा जा रहा था कि केंद्रीय आलाकमान महेश शर्मा से नाराज है। इन सब के बीच कई नेता गौतम बुद्ध नगर से अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश में भी जुट गए थे। हालांकि, अमित शाह के इस दौरे ने सभी के मंसूबों पर पानी फेर दिया होगा। साथ-साथ महेश शर्मा को बड़ी सियासी संजीवनी दे गया होगा। 2014 से 2019 तक मोदी सरकार पार्ट वन में राज्य मंत्री का दर्जा रखने वाले महेश शर्मा को 2019 के बाद कोई मंत्रालय नहीं दिया गया। ऐसे में उनके कद को लेकर भी लगातार बातें कही जाती रही। लेकिन अमित शाह के इस दौरे ने सभी चीजों पर विराम लगा दिया। इतना ही नहीं, महेश शर्मा को अब संगठन के कामों में भी लगाया जा रहा है।

महेश शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि दृढ़ संकल्प शक्ति के प्रतीक, लोकप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता व प्रखर वक्ता यशस्वी केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह जी का अपने आवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। डॉ. महेश शर्मा वर्तमान में 17वीं लोकसभा में गौतम बौद्ध नगर सीट से संसद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। वह 2014 के भारतीय आम चुनाव में गौतम बौद्ध नगर से चुने गए थे। वह पेशे से एक चिकित्सक हैं और नोएडा स्थित कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के मालिक हैं। 12 नवंबर 2014 को, उन्हें संस्कृति और पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया। वह उत्तर प्रदेश की नोएडा विधानसभा के पहले विधायक भी रह चुके हैं।

राज्य, दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: नियमित किश्त न भर पाने वालों को राहत : रिजर्व बैंक
Next Post: जी20 के बहाने कांग्रेस ने वर्तमान की केंद्र सरकार पर निशाना साधा है

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया