Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
isrial 6

गाजा पट्टी पर इजरायल लगातार कर रहा है घातक पलटवार, अचानक कर दिया हवाई हमला

Posted on October 17, 2023 By Chhavi Singh

गाजा पर इजरायली हमले का सांसें थम देने वाला दृश्य सामने आया है। दहशत और खौफ के साये में जी रहे लोग गाजा सिटी में सड़कों से गुजर रहे थे, इसी दौरान अचानक इजरायल ने हवाई हमला कर दिया। धमाके इतना प्रलयकारी था कि गगनचुंबी इमारत के परखच्चे उड़ गए। बमबामरी के बाद काले धुएं का गुबार का कद आसमान से भी ऊंचा दिखाई देने लगा। धमाके की आवाज सुनते ही सड़क से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग पैदल, साइकिल और कार से भागते नजर आ रहे हैं। जो बचे वह भाग निकले और जो इस भयानक हमले की चपेट में आए उनका नामों-निशां तक नहीं मिल सका।

इजरायल हमास युद्ध के करीब 12 दिन हो चुके हैं। गाजा सिटी पर इजरालय का भीषण पलटवार जारी है। इजरायली सेना के हमले में खूबसूरत गाजा शहर अब खंडहर बन चुका है। गगनचुंबी इमारतें और लोगों के घर, दुकान, मकान सब मलबे में तब्दील हो चुके हैं। पूरा शहर श्मशान बन चुका है, जहां अभी भी सिर्फ धमाकों की गूंजें सुनाई दे रही हैं। ज्यादातर लोग गाजा शहर को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर चुके हैं। मगर कुछ बदनसीब अभी भी मौत की किस्मत के सहारे जिंदगी जीने की मजबूरी झेल रहे हैं। यह हमला कब थमेगा और युद्ध का खात्मा कब होगा, इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। अब इजरायली सेना गाजा में घुस चुकी है और ऑपरेशन ऑलआउट शुरू कर चुकी है।

आशंका है कि इस धमाके में काफी संख्या में लोग भी चपेट में आए होंगे। धमाका इतना अधिक भयावह था कि दूर तक इसकी आवाजों ने लोगों के कान के पर्दों की सहनशक्ति भी क्षीण कर दी। वीडियो में ऊंची-ऊंची इमारतों को ताश के पत्तों की तरह बिखरते और लोगों को जान बचाकर भागते देखा जा सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, 5 जजों की बेंच ने 3-2 से सुनाया फैसला
Next Post: शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों तक उपवास रखने के पीछे कई मान्यताएं एवं लाभ

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया