Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
navratri

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों तक उपवास रखने के पीछे कई मान्यताएं एवं लाभ

Posted on October 17, 2023 By Chhavi Singh

इन दिनों देश भर में शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह देवी मां के पंडाल सज गए हैं। वहीं देवी मां के भक्त मंदिरों में जाकर उनका जयकारा लगा रहे हैं। देवी मां के प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाले भक्त नवरात्रि के पर्व में पूरे नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। कुछ देवी भक्त पहले और आखिरी दिन भी नवरात्रि का व्रत रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों तक उपवास रखने के पीछे कई मान्यताएं एवं लाभ हैं। आज हम आपको बताएंगे की नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत रखने से क्या लाभ मिलते हैं।

नवरात्रि के नौ दिनों का उपवास और उसके लाभ

  • नवरात्रि के पूरे नौ दिनों का उपवास रखने से मां देवी अपने प्रिए भक्तों से शीघ्र प्रसन्न होती हैं और उन्हें सुख- समृद्धी का आशीर्वाद देती हैं।
  • नवरात्रि का उपवास रखने वाले लोग पूरे नौ दिनों तक फलाहार चीजों का सेवन करते हैं, जो पूर्ण रूप से सात्विक भोजन की श्रेणी में आता है जिससे तन, मन और आत्मा शुद्ध हो जाती है।
  • देवी मां तो स्वयं जगद्धात्री हैं और नवरात्र के दिनों जो भी भक्त पूरे नौ दिनों तक देवी मां के प्रति व्रत का अनुष्टान विधि पूर्वक करता है। उसके सारे संकट माता रानी हर लेती हैं और सदैव उसकी रक्षा करती हैं।
  • नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक व्रत रखने से मानसिक शांति प्राप्त होने के कारण जीवन में आध्यात्मिक उत्पत्ति होती है और जीवन में साकारात्मकता आती है, जो सभी प्रकार के दुखों को पार करने में सक्षम है।
  • जिस प्रकार देवी मां ने सृष्टि के उद्धार के लिए एवं लोक कल्याण के लिए धूमरलोचन असुर,सिंह-निशुंभ असुर, महिषासुर समेत अन्य असुरों का वध किया था। उसी प्रकार विशेष रूप से नवरात्रि के दिनों उपवास रखने वाले भक्तों की देवी मां शत्रुओं से उनकी सदैव रक्षा करती हैं।

देवी मां के नौ रूप, नौ व्रत

  • मां शैलपुत्री – नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है और इस दिन पहला व्रत रखा जाता है।
  • ब्रह्मचारिणी – मां ब्रह्मचारिणी देवी मां का दूसरा स्वरूप है। नवरात्रि के व्रत रखने का यह दूसरा दिन होता है।
  • चंद्रघंटा – नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। देवी भक्त इस दिन अपने तीसरे व्रत का अनुष्ठान करते हैं।
  • कूष्मांडा – देवी मां का चौथा स्वरूप हैं मां कूष्मांडा। नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है और इस दिन पांचवा व्रत रखने का विधान है।
  • स्कंदमाता – स्कंदमाता को नवरात्रि के पांचवें दिन पूजा जाता है और इस दिन पांचवा व्रत रखा जाता है।
  • कात्यायनी – नवरात्रि के छठे दिन देवी भक्त मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और इस दिन छठा व्रत रखा जाता है।
  • कालरात्रि – नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन नवरात्रि का सातवां व्रत रखा जाता है।
  • महागौरी – नवरात्रि के आठवे दिन मां महागैरी का व्रत रखा जाता है।
  • सिद्धिदात्री – नवरात्रि का अंतिम और नवमां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है और यह व्रत नवरात्रि का अंतिम व्रत होता है।
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: गाजा पट्टी पर इजरायल लगातार कर रहा है घातक पलटवार, अचानक कर दिया हवाई हमला
Next Post: भिवंडी : नाबालिग का 7 लोगों ने किया गैंग रेप, 4 गिरफ्तार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया