Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
azam 1

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सीतापुर व हरदोई जेल भेजा गया

Posted on October 22, 2023 By Chhavi Singh

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रविवार को तड़के रामपुर जिला कारागार से क्रमश: सीतापुर और हरदोई की जेल भेज दिया गया। इससे पहले रामपुर जेल से निकलते समय आजम खान ने पत्रकारों से आशंका जताई कि हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है। कारागार महानिदेशक (डीजी) एस.एन. साबत ने पीटीआई- से इसकी पुष्टि की। साबत ने कहा कि “हां, आजम खान और अब्दुल्ला आजम को दूसरी जेलों में भेजा गया है।”

अधिकारियों ने बताया कि आजम खान को रामपुर से सीतापुर और अब्दुल्ला को हरदोई जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया है। अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में 18 अक्टूबर 2023 को आजम खान उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल आजम खान को अदालत ने सात-सात वर्ष कारावास की सज़ा सुनाई थी एवं 50-50 हजार का जुर्माना लगाया था।

इसके बाद उन्हें रामपुर जिला कारागार भेज दिया गया था।आजम और अब्‍दुल्‍ला की जेलें बदली गयी हैं हालांकि तजीन फातिमा रामपुर जिला जेल में ही रहेंगी। रविवार को तड़के करीब चार बजकर 40 मिनट पर रामपुर जिला कारागार से अचानक दूसरे जिलों की जेल में स्थानांतरित करने के लिए पिता-पुत्र को रामपुर जेल से बाहर निकाला गया। जब आजम खान को पुलिस के कैदी वाहन में बैठाया जाने लगा तो उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने पुलिस से कहा कि इस पुलिस की गाड़ी में बब्बा नहीं बैठ पाएंगे, बाबा की कमर इस काबिल नहीं है।

सपा नेता आजम खान ने पत्रकारों से कहा, हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है, कुछ भी हो सकता है। फिर आजम खान ने बेटे से मुखातिब होते हुए कहा कि तुम इस गाड़ी में जाओगे, क्या चले जाओगे, बैठ जाओ आराम से, बहुत ही मजबूती से…। जब आज़म खान को पुलिस की जीप में पिछली सीट के बीच मे बैठाने को कहा गया तो आजम खान पुलिस से कहते हुए सुने गये कि हम बीच में नहीं बैठ पाएंगे। पुलिस ने आजम खान से दोबारा कहा, बीच में बैठ जाइए तो इस पर करीब 75 वर्षीय आजम खान ने कहा कि नहीं बिल्कुल नहीं बैठ पाएंगे, बीमार आदमी हैं, हमारी कमर ही इस काबिल नहीं कि बीच में बैठ पाएं, नहीं हम बिल्कुल बीच में नहीं बैठ सकते, आप हमारी उम्र का तो ख्याल रखें, आप हमारे हाथ पैर तोड़ कर ले जाओ लेकिन हम बीच में नहीं बैठ पाएंगे।

इसके बाद पुलिस उन्‍हें किनारे की सीट पर बिठाकर सीतापुर ले गयी। इस बीच हरदोई से मिली खबर के अनुसार अब्‍दुल्‍ला आजम हरदोई जिला कारागार में पहुंच गये। हरदोई जिला कारागार के जेलर संजय सिंह ने बताया कि अब्दुल्ला को रामपुर से आज सुबह हरदोई जेल लाया गया है। सीतापुर से मिली खबर के अनुसार इस बीच रविवार सुबह करीब नौ बजे आजम खान सीतापुर जेल में पहुंच गये। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि आजम खान को सीतापुर जिला कारागार में दाखिल किया गया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता को कड़ी सुरक्षा में रामपुर जेल से सीतापुर लाया गया। आज सुबह करीब नौ बजे आजम खान सीतापुर जेल पहुंचे। इससे पहले समाजवादी नेता ने एक अन्य आपराधिक मामले में दो साल से अधिक समय तक सीतापुर जेल में बिताया था और उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद मई 2022 में रिहा हुए थे।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: हमास का खत्म करने के लिए इसराइल पूरी तरीके से तैयार
Next Post: तेलंगाना : भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया