Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
bjp telangana

तेलंगाना : भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

Posted on October 22, 2023 By Chhavi Singh

तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में 52 उम्मीदवारों को जगह मिली है। भाजपा की इस पहली सूची में तीन सांसद भी शामिल हैं जिन्हें विधानसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार समेत अपने तीन सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। पहली सूची में भाजापा ने 12 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी है।

भाजपा ने अपने हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह का निलंबन रद्द करने के बाद उनकी गौशमहल सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। राजा सिंह को एक सोशल मीडिया मंच पर अपलोड किए गए वीडियो में ‘‘इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद’’ के खिलाफ उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणियों के बाद पिछले साल अगस्त में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी ने 12 महिलाओं को उम्मीवार बनाया है। इसी के साथ पार्टी ने तीन सासंदों को भी मैदान में उतारा है। पार्टी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष व करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार को करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से, निजामाबाद के सांसद अरविंद धर्मापुरी को कोराटला विधानसभा क्षेत्र से और आदिलाबाद के सांसद सोयम बाबू राव को बोआथ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। मध्यप्रदेश और राज्सथान में भी भाजपा ने ऐसा प्रयोग किया है।

तेलंगाना की सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से भाजपा में आए पूर्व मंत्री इटाला राजेन्द्र को हुजूराबाद से टिकट दिया गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश में चुनाव अभियान समिति का मुखिया बनाया है। भाजपा में शामिल होने के बाद राजेन्द्र ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने जिन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है उनमें डॉ बोगा श्रावणी (जगतियाल), कंडूला संध्या रानी (रामागुंडम), बोडिगा शोभा (चोपाडांडी) और रानी रुद्रमा रेड्डी (सिरसिला) प्रमुख हैं। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा।

गौरतलब है कि तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीआरएस, कांग्रेस भाजपा ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सत्ताधारी दल बीआरएस 115 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। तेलंगाना में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव गजवेल और कामरेड यानी दो सीटों से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वर्तमान में चंद्रशेखर राव गजवेल से विधायक है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क व कुछ अन्य नेताओं को टिकट दिया गया है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सीतापुर व हरदोई जेल भेजा गया
Next Post: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला, भारत ने टॉस जीत कीवी टीम को बल्लेबाजी का दिया न्योता

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया