Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
isrial 8

हमले का डर, फिर भी अन्यत्र नहीं जा रहे फिलिस्तीनी

Posted on October 27, 2023 By Chhavi Singh

फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के खिलाफ हमले और तेज करने की इस्रइल की चेतावनी के बावजूद उत्तरी गाजा में रह रहे फिलिस्तीनी नागरिक अन्यत्र चले जाने के आदेश को नहीं मान रहे हैं। इस्रइल के अनुमान के अनुसार, लगभग 3.50 लाख फिलिस्तीनी अब भी उत्तरी गाजा में हैं।
फिलिस्तीनी सहायता कर्मी महमूद शलाबी, उन हजारों लोगों में से हैं जो गाजा पर इस्रइली हमलों के बाद अब तक अपने आप को बचाने में कामयाब हुए हैं और उत्तरी गाजा में ही रह रहे हैं। शलाबी का कहना है कि वह अपना घर खाली नहीं करेंगे। इस्रइल की चेतावनी के बाद दक्षिणी हिस्से की ओर चले जए लोगों में से भी कई अब उत्तरी हिस्से में लौट आए हैं। इस्रइल का कहना है कि वह उत्तरी हिस्से में रहने वाले सभी लोगों को हमास का संभावित ‘सहयोगी’ मानता है। शलाबी ने कहा, दक्षिणी गाजा में भी लगातार बमबारी हो रही है। ऐसे में बेत लाहिया में अपने घर को छोड़कर जाने का कोई मतलब नहीं है। वहीं, इस्रइल लगातार उत्तरी गाजा के 10 लाख से अधिक निवासियों को दक्षिण के हिस्से में जाने के लिए कह रहा है। शलाबी और अन्य बचे लोगों ने कहा, दक्षिण में भीड़भाड़ वाले आश्रयों और पानी तथा भोजन की कमी को देखते हुए उन्होंने यहीं रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि घर हो या गाजा में कहीं और जाएं, सभी जगह जान को जोखिम है।
शलाबी ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाली संस्था ‘मेडिकल एड फॉर पैलेस्टीनियन्स’ में काम करते हैं। उन्होंने कहा, जब तक इस्रइल दक्षिणी गाजा पर हमले बंद नहीं करता, तब तक यहां से जाना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं अपना घर छोड़ कर जाऊं और दक्षिणी गाजा में किसी आश्रय स्थल में मरूं। आठ माह की गर्भवती 24 वर्षीय इक्खलास अहमद भी उन लोगों में से हैं जो कि इस्रइल की चेतावनी के बाद दक्षिणी गाजा की ओर चले गए थे, लेकिन वहां भी हमले नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के 14 सदस्यों के साथ जिस जगह आश्रय लिया हुआ था, वहां भी बमबारी की गई। इसके बाद वह उत्तरी हिस्से में वापस आ गईं। उन्होंने कहा, वह एक आवासीय इमारत रह रहे थे, उन्होंने उस पर भी बम गिराए।
युद्धविराम की उम्मीद कर रही अहमद का चार वर्षीय एक बेटा भी है। उन्होंने कहा, हम सभी बहुत डरे हुए हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस्रइली हवाई हमलों में 6,500 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 2,000 से अधिक बच्चे और 1,100 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 15,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमास द्वारा दक्षिणी इस्रइल के शहरों में 7 अक्टूबर को विनाशकारी हमला किए जाने के बाद से इस्रइल ने गाजा की घेराबंदी कर दी है, जिसके कारण 23 लाख लोग भोजन, पानी और दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कंगना रनौत ने ‘तेजस’ रिलीज होने से पहले अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए
Next Post: ब्रिटेन में बनेगा दुनिया का पहला (एआई) सुरक्षा संस्थान’ : ऋषि सुनक

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया