Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
sbk singh

SBK सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार, 1 अगस्त से संभालेंगे पदभार

Posted on July 31, 2025July 31, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk, New Delhi : Delhi Police Commissioner : दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक एसबीके सिंह को अब दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक अगस्त 2025 से वे इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में इसकी पुष्टि की गई है। अगला आदेश जारी होने तक वे इस पद पर बने रहेंगे।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं एसबीके सिंह

एसबीके सिंह एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल में होमगार्ड विभाग के कई अहम सुधार और बेहतर समन्वय की पहल हुई है।

संजय अरोड़ा हुए रिटायर

वहीं, तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा आज (31 जुलाई) दिल्ली पुलिस आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे दिल्ली पुलिस के इतिहास में तीसरे ऐसे अधिकारी रहे जो एजीएमयूटी कैडर से बाहर के होते हुए भी पुलिस कमिश्नर बने।

एनडीए शासनकाल में बाहर के कैडर के अफसरों की नियुक्ति दिल्ली पुलिस में बाहर के कैडर से पुलिस प्रमुख बनाए जाने का ट्रेंड एनडीए शासनकाल में देखने को मिला है:

1999: अजय राज शर्मा
2021: राकेश अस्थाना
2022: संजय अरोड़ा

यह सभी नियुक्तियां भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सरकारों के कार्यकाल में हुईं। दिल्ली पुलिस की कमान अब एक अनुभवी और परिचित चेहरे एसबीके सिंह को सौंपी गई है, हालांकि यह अतिरिक्त प्रभार है। आने वाले समय में नए पूर्णकालिक पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर अटकलें जारी रहेंगी।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: यूपी में स्कूल विलय नीति में बड़ा बदलाव, 1 किमी से अधिक दूर और 50 से ज्यादा छात्रों वाले स्कूल अब नहीं होंगे मर्ज
Next Post: IND vs ENG 5th Test 2025 – बुमराह बाहर, आकाश दीप की वापसी तय, अर्शदीप कर सकते हैं डेब्यू; सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया