Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
tv

रैपिड रक्त जांच से बच्चों में टीबी का निदान संभव

Posted on November 2, 2023 By Chhavi Singh

अब एक आसान और रैपिड रक्त जांच की मदद से बच्चों में तपेदिक (टीबी) का सटीक तरीके से पता लगाया जा सकेगा। भारत सहित पांच देशों में किए गए एक अध्ययन के निष्कषरें से इसका खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, हर साल दुनियाभर में करीब 2,40,000 बच्चों की तपेदिक से मौत होती है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु के 10 प्रमुख कारणों में यह बीमारी भी शामिल है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि तपेदिक से होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में अक्सर इस बीमारी का पता न लग पाना या फिर समय पर निदान नहीं हो पाना है, खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां संसाधन बहुत सीमित हैं। ‘द लांसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल’ में इस नयी जांच के बारे में बताया गया है, जो तपेदिक के निदान में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्शा रही है। यह अध्ययन पांच देशों में व्यापक स्तर पर किया गया है। तपेदिक की जांच आमतौर पर निचले वायुमार्ग में बनने वाले बलगम के सूक्ष्मजीवविज्ञानी विश्लेषण के आधार पर की जाती है हालांकि, बच्चों से इस तरह के नमूने लेना काफी मुश्किल होता है। जर्मनी स्थित ‘लडविग मैक्सीमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख’ की शोधकर्ता लॉरा ओल्ब्रिच ने कहा, ‘इसलिए नयी जांच की तत्काल जरूरत है।’ओल्ब्रिच ने बताया कि इस जांच की यह खूबी है कि रक्त का नमूना सिर्फ आपकी अंगुली से लिया जा सकता है और इसका परिणाम बहुत जल्दी आ जाता है। उन्होंने कहा, ‘हमें सिर्फ एक घंटे के भीतर परिणाम मिल जाता है। जबकि अन्य जांच में नमूनों को विश्लेषण के लिए दूसरी प्रयोगशालाओं में भेजा जाता है।’ शोधकर्ताओं ने यह जांच ‘आरएपीएईडी-टीबी’ तपेदिक अध्ययन के हिस्से के रूप में की, जिसे एलएमयू यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल, म्यूनिख के शोधकर्ता नॉर्बर्ट हेनरिक के नेतृत्व में किया गया। इस अध्ययन को दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक, तंजानिया, मलावी और भारत में मौजूद सहयोगियों की मदद से किया गया।
अध्ययन में 15 साल से कम उम्र के कुल 975 बच्चे शामिल थे, जिन्हें तपेदिक होने का संदेह था। इस जांच की सटीकता का पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने एक मानकीकृत संदर्भ जांच के माध्यम से बच्चों में टीबी है या नहीं इसका पता लगाने का प्रयास किया। यह जांच बलगम के विश्लेषण और जीवाणु की प्रवृति के आधार पर किया गया था। ओल्ब्रिच ने बताया, ‘90 प्रतिशत सटीकता के साथ जांच में करीब 60 प्रतिशत बच्चों के तपेदिक का शिकार होने की बात सामने आई। इसलिए इस जांच को अन्य सभी परीक्षणों की तुलना में बेहतर माना गया है।’

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: शरणार्थी शिविर जबालिया पर इज़रायल ने बरसाए बम, हमले में 7 बंधक मारे गए
Next Post: 50 वर्ष की हुई ऐश्वर्या राय बच्चन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया