Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
afganistan

विश्व कप : जीत से अफगानिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें बढ़ीं

Posted on November 4, 2023November 4, 2023 By Chhavi Singh

मोहम्मद नबी (28 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी (नाबाद 56) और रहमत शाह (52) की अर्धशतकीय पारियों से अफगानिस्तान ने आईसीसी वनडे वि कप मैच में शुक्रवार को नीदरलैड को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।
अफगानिस्तान की सात मैचों में यह चौथी जीत है और टीम अंक तालिका में आठ अंक के साथ पांचवें स्थान पर आ गयी है। टीम को अगले दो मैचों में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की मजबूत चुनौती से निपटना है। नीदरलैंड की यह सात मैचों में पांचवीं हार है। अफगानिस्तान ने नीदरलैंड की पारी में 46.3 ओवर में 179 रन पर समेटने के बाद 31.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया।
अफगानिस्तान के लिए कप्तान शाहिदी ने 64 गेंद में छह चौकों की मदद से नाबाद 56 रन बनाने के अलावा रहमत शाह के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 गेंद में 74 रन की साझेदारी की। रहमत ने 54 गेंद की पारी में आठ चौके लगाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने एक बार फिर बल्ले से प्रभावित करते हुए 28 गेंद में तीन चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली और शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 53 गेंद में 52 रन की अटूट साझेदारी की। नीदरलैंड के लिए लोगन वैन बीक, रोल्फ वैन डर मर्व और साकिब जुल्फिकार ने एक -एक विकेट लिया।
साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट (86 गेंद में 58 रन) की जुझारू पारी के बावजूद नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 179 रन पर आउट हो गयी। एंजेलब्रेक्ट ने एक छोर से विकेटों के पतन के बाद दूसरे छोर से अफगानिस्तान के स्पिनरों का डट कर सामना किया जिससे टीम 47वें ओवर तक बल्लेबाजी करने में सफल रही। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। अफगानिस्तान के लिए मैन ऑफ द मैच नबी ने तीन, नूर अहमद ने दो और मुजीब उर रहमान ने एक विकेट लिया। नीदरलैंड के चार बल्लेबाज रन आउट हुए।
अफगानिस्तान ने सतर्कता के साथ लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया लेकिन छठे ओवर में वैन बीक ने रहमानुल्ला गुरबाज की 10 रन की पारी को खत्म किया। शानदार लय में चल रहे रहमत शाह ने इस गेंदबाज के खिलाफ 10वें ओवर में तीन चौके जड़े लेकिन अगले ओवर में वैन डर मर्व की गेंद पर सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जदरान 20 रन बनाकर बोल्ड हो गए। रहमत का साथ देने क्रीज पर आए कप्तान शाहिदी मीकेरेन की गेंद पर शानदार पुल खेल कर चार रन बटोरे। दूसरी ओर से रहमत लगातार अंतराल पर चौके लगा रहे थे।
वैन डर मर्व पर 19वें ओवर में रहमत के चौके के साथ अफगानिस्तान ने रनों का शतक पूरा किया। अगले ओवर में वैन बीक की गेंद को बाउंड्री पार भेजकर उन्होंने अपना अर्धशतक और शाहिदी के साथ 50 रन की साझेदारी पूरी की। साकिब जुल्फिकार के रहमत को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया।

खेल

Post navigation

Previous Post: ‘आर्या’ उनका बेस्ट काम नहीं है, दर्शकों को पेश करने के लिए और भी बहुत कुछ : सुष्मिता सेन
Next Post: इजराइल पर लड़ाई पर ‘अल्प विराम’ का दबाव बढ़ा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया