Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
winter

सर्दियों में ऐसे स्ट्रांग करें अपनी इम्यूनिटी, आदतों में बदलाव कर फिट और एनर्जेटिक बने रहेंगे आप

Posted on November 6, 2023 By Sanchar Times News

सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में हम सभी को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ठंड में तापमान कम होने के कारण हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी समस्याएं हमारे शरीर को जकड़ लेती हैं। इसलिए किसी भी बीमारी से बचने के लिए हम सभी को पहले ले कुछ इंतजाम कर लेने चाहिए।

बीमारियों से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। मौसम में बदलाव होने के साथ ही आपको अपनी कुछ आदतों में भी बदलाव करना चाहिए। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि किस तरह से सर्दी के मौसम में आप अपनी कुछ आदतों को बदलकर स्वस्थ रह सकते हैं।

एक्टिव रहें

बढ़ती सर्दी के साथ ही हमारे अंदर आलस भी बढ़ने लगता है। ऐसे में अधिकतर लोग एक्सरसाइज को स्किप करने लगते हैं। लोगों को जिम या पार्क में जाकर वर्कआउट करने में सबसे ज्यादा आलस आता है। लेकिन वर्कआउट के लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम जाएं। आप चाहें तो घर पर भी कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा लिफ्ट की जगह जीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप फिट व एक्टिव रहेंगे और एनर्जेटिक बने रहेंगे।

तेल मालिश करें

शरीर की मालिश करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में अगर आप रेगुलर बॉडी मसाज लेते हैं, तो इससे आपका शरीर इंफेक्शन और बीमारी से बेहतर ढंग से लड़ पाता है। कुछ लोगों को सर्दी के मौसम में मसल्‍स और हड्डियों के जोडों में अकड़न की समस्या होती है। लेकिन जब आप तेल मसाज लेते हैं, तो मसल्‍स और हड्डियों के जोड़ों को गति मिलती है। जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है। मसाज के बाद स्टीम लेने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

अच्छी नींद लें

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अच्छी और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। इसलिए भरपूर नींद लेने की कोशिश करें। हांलाकि सर्दियों के मौसम में ज्यादा सोने के लिए समय नहीं मिल पाता है। लेकिन भले ही आप जितनी देर के लिए सोएं, अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। अच्छी और पर्याप्त नींद लेने से बॉडी टॉक्सिन दूर करती है। जिससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है।

लिमिट में खाएं

कहा जाता है कि हर चीज की अति बुरी होती है। यह बात खाने पर भी लागू होती है। ऐसे में आपको जो खाने में पसंद हैं, उसे बहुत ज्यादा ना खाएं। क्योंकि शरीर को जितनी जरूरत होती है, वह उतना ही खाना उपयोग करती है। बाकी खाने को हमारा शरीर एनर्जी के रूप में बचाता है। जब आप कोई चीज ज्यादा खाते हैं, तो इसकी मात्रा फैट में बदल जाती है।

जरूर खाएं कच्चा सलाद

सर्दियों के मौसम में फिट रहने के लिए आप कच्चे सलाद का सेवन करें। सर्दी के मौसम में बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं। जिन्हें कच्चा खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसलिए आप भी सलाद में गाजर, चुकंदर, खीरा और मूली आदि शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्प्राउट्स, जूस, फल और अंडे आदि भी खा सकते हैं।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: सोशल मीडिया पर पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने विराट कोहली को दी बधाई
Next Post: पीठ दर्द मस्तिष्क से उत्पन्न होता है तो तेजी से ठीक होने में मदद मिल सकती है

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया