Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
bihar in lalu

नेता-अधिकारी के बीच के संबंध कई बार चर्चा का विषय बन जाते हैं, लालू यादव के लिए छाता लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं डीएसपी

Posted on August 22, 2023 By Sanchar Times News

नेता और अधिकारी के बीच के संबंध कई बार चर्चा का विषय बन जाते हैं। हाल में ही देखने को भी मिला है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ अपने गृह जिले गोपालगंज के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने गोपालगंज में प्रसिद्ध थावे मंदिर के दर्शन भी किए। हालांकि, इस दौरान जो कुछ भी हुआ उसको लेकर अब भाजपा लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमलावर हो गई है। दरअसल, एक फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस फोटो में हथुवा डीएसपी लालू यादव के लिए छाता लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा का वार
अब इसी के बाद नया बखेड़ा शुरू हो गया है। भाजपा नीतीश कुमार से सवाल पूछ रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि लालू जब मुख्यमंत्री थे तब आई एस अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो गनीमत है कि एसडीपीओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश जी का यही सुशासन है? नीतीश जी ऐसे एस डी पी ओ पर कार्यवाई करने की हिम्मत दिखायेंगे? भाजपा बिहार ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में अपराधी पिस्तौल लेकर और पुलिस कप्तान छाता लेकर घूम रहे हैं। कभी अधिकारियों से खैनी रगड़वाने वाले लालू जी के पीछे DSP रैंक का अधिकारी छाता लेकर घूम रहा है। पैरोल पर बाहर निकले लालू प्रसाद जी को VVIP ट्रीटमेंट देने में महाठगबंधन सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सोचिए जब जनता के सेवक छाता ढोने में लग जाएं तो आमजन की क्या हालत होगी?

6 साल बाद गए गोपालगंज
दरअसल, लालू यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। वह 6 साल बाद अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक लालू यादव अपने ससुराल सेलार कला भी पहुंचे। राबड़ी देवी भी काफी समय के बाद आपके मायके पहुंची थीं। लालू यादव के इस दौरे को लेकर गोपालगंज में उत्साह भी देखने को मिला। इस दौरान लालू यादव ने अपने पुराने मित्रों को भी याद किया। लालू यादव के कई मित्रों का निधन हो गया है। ऐसे में अपने पुराने मित्रों को खोने का उन्हें मलाल भी है। इसके साथ ही लालू यादव ने कहा कि जो बचे हुए हैं, उनसे मुलाकात करेंगे। पुरानी बातें भी होंगी। लालू आसपास के कई जगहों पर जाने का भी मन बना रहे हैं।

Post Views: 2
राज्य, बिहार

Post navigation

Previous Post: पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, मुझे लगता है भगवंत मान में आज हिटलर की आत्मा आ गई है
Next Post: बंधक बनाकर रखा गया, दर्दनाक है Libya से लौटे भारतीयों की कहानी, कई दिनों तक नहीं मिला खाना

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया