Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish 2

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दायरा बढ़ा कर 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया

Posted on November 7, 2023 By Sanchar Times News

जाति आधारित गणना की आर्थ‍िक सर्वे रिपोर्ट जारी होने के बाद राज्‍य सरकार ने छह हजार तक आय वाले 94 लाख से अधिक परिवारों को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, राज्‍य सरकार 67 हजार से अधिक भूमिहीन परिवारों को जमीन के लिए प्रति परिवार 60 हजार के बदले एक लाख रुपये देगी। सीएम नीतीश कुमार ने गरीबी उन्मूलन के कई और उपायों की घोषणा की।

सीएम नीतीश ने कहा कि जीविका दीदियां अब शहरों में भी काम करेंगी। शहरी क्षेत्रों में इनकी संख्या डेढ़ लाख होगी। सतत जीविकापार्जन योजना के तहत दी जाने वाली राशि एक से बढ़ा कर दो लाख कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय के साथ विकास उनका संकल्प है। बिना किसी भेदभाव के वे उस पर चल रहे हैं।

आरक्षण का दायरा बढ़ाने का प्रस्‍ताव
जाति आधारित गणना के आधार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दायरा बढ़ा कर 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने यह प्रस्ताव विधानसभा में विचार के रूप में रखा।

कहा कि गणना की रिपोर्ट से राज्य की गरीबी जाहिर होती है। केंद्र सरकार अगर बिहार को विशेष दर्जा दे तो गरीबी जल्द दूर होगी। उन्होंने बताया कि सवर्ण गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण यथावत रहेगा।

पिछड़े वर्ग को मिलने वाला तीन प्रतिशत आरक्षण पिछड़ों के लिए पहले से जारी आरक्षण में समायोजित कर दिया जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार पहले से ही महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को यदि लागू किया जाता है तो पिछड़ों-अति पिछड़ों को 27 के बदले 43 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। अनुसूचित जातियों-जनजातियों को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मिलता है। 2011 की जनगणना की तुलना में इनकी आबादी बढ़ी है। इसलिए अनुसूचित जाति को 16 के बदले 20 और जनजातियों को एक के बदले दो प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उनके प्रस्ताव पर अगर अमल होता है तो सरकारी सेवाओं की कुल 25 प्रतिशत रिक्तियां खुली प्रतिस्पर्धा से भरी जाएगी। उन्होंने कहा कि जाति गणना रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली है कि कुछ पंचायतों में शिक्षा की स्थिति ठीक नहीं है। सरकार ऐसे पंचायतों में शिक्षा के लिए विशेष अभियान चलाएगी।

मुख्यमंत्री ने भाजपा सदस्यों से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार से बात कर अगली राष्ट्रीय जनगणना में जातियों की गणना भी शामिल करा दें। नीतीश ने सदन को बताया कि किस तरह उन्हें जातियों की गणना की प्रेरणा पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह से मिली थी। वे पहली बार 1989 में सांसद बन कर दिल्ली गए थे।

ज्ञानी जैल सिंह ने कहा था कि देश के विकास के लिए जातियों की गणना जरूरी है। उन्होंने तब तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह से भी आग्रह किया था, लेकिन तबतक 1991 की जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

नीतीश ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि इस गणना में विधानमंडल में मौजूद सभी नौ दलों ने सहयोग किया। विधानमंडल से दो बार केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मिला।

केंद्र ने कहा कि हम नहीं कर सकते हैं। राज्य चाहे तो अपने साधनों से जाति आधारित गणना करा ले। तब सरकार ने यह निर्णय लिया। उन्होंने जाति आधारित गणना के दौरान आई न्यायिक अड़चनों की चर्चा के दौरान पटना हाई कोर्ट और सुप्रीम कोटे के सकारात्मक रूख को सराहा।

मुख्यमंत्री ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा नेताओं के आग्रह पर कहा कि राज्य सरकार जातियों की संख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाली रिपाेर्ट को पंचायत स्तर पर भी जारी करने पर विचार कर सकती है। हालांकि राष्ट्रीय जनगणना में पंचायतवार आंकड़ा जारी करने का कोई प्राविधान नहीं है।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: बिहार : जनसंख्या नियंत्रण पर ये क्या बोल गए CM नीतीश कुमार ?
Next Post: पलामू : जलयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर होगी हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया