Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
chathh

पश्चिमी सिंहभूम में छठ : किरीबुरु में सैकड़ों भक्तों ने दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य

Posted on November 20, 2023 By Sanchar Times News

किरीबुरु में लोक आस्था का महापर्व छठ उत्साह, उमंग और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. किरीबुरु स्थित लोकेश्वर नाथ मंदिर तालाब छठ घाट पर 19 नवम्बर की शाम डूबते सूर्य तथा 20 नवम्बर की सुबह उगते सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया. घाट के चारों तरफ सैकड़ों लोगों की भीड़ पटाखे जलाते व खुशियां मनाते नजर आई. महिलाएं छठ व्रतियों के साथ छठ गीत गाते घाट की तरफ खाली पैर पहुंचीं.

घाट पर उमेश होटल की तरफ से निःशुल्क चाय का स्टॉल लगाया गया था. सेल प्रबंधन द्वारा छठ घाट की बेहतर तरीके से साफ-सफाई व रंग-रोगन के अलावे तमाम सड़कों पर टैंकर से पानी का छिड़काव किया गया. मंदिर कमिटी की तरफ से घाट के चारों तरफ बेहतर तरीके से रंग-बिरंगी लाईटें लगाई गई थी.घाट पर पुलिस की कडी़ सुरक्षा व्यवस्था थी. हालांकि वर्ल्ड कप क्रिकेट का फाईनल की वजह से शाम को भीड़ अन्य वर्षों की तुलना में काफी कम देखी गई.

गुवा तथा बड़ाजामदा में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी और सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. इस दौरान छठ व्रतियों का 36 घंटा का निर्जला उपवास सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पण कर संपन्न हो गया. इस दौरान गुवा के कुसुम घाट स्थित छठ घाट, कल्याण नगर स्थित छठ घाट तथा योग नगर स्थित छठ घाट में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन भी गुवा के विभिन्न छठ घाटों पर पुलिस बल के जवान तैनात रहे.

वहीं बड़ाजामदा में आदर्श मध्य विद्यालय के पास छठ घाट, नालदा गेट के पास छठ घाट तथा सत्संग विहार मंदिर के पास स्थित बोकना छठ घाट मैं छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पण किया.श्रद्धालुओं ने अपने माथा में दौरा उठाकर नंगे पाव पैदल चलकर छठ घाट पहुंचे. वही समाजसेवियों द्वारा छठ घाटों में छठ के गीत बजाएं गए तथा वही महिलाओं ने छठ के गीत गाते हुए छठ घाट पहुंचे.और छठ व्रती महिलाएं नदी में खड़े होकर भगवान सूर्य को प्रणाम कर मन्नते मगी गई.

Post Views: 3
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: मेदिनीनगर : देवकीनंदन ठाकुर का हेलीकॉप्टर अब चियांकी हवाई अड्डा पर उतरेगा
Next Post: सीएम हेमंत सोरेन 25 को आएंगे पाकुड़, तैयारियों को लेकर झामुमो ने की बैठक

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया