Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
gaja 1

अब गाजा में दूसरे अस्पताल के पास छिड़ी लड़ाई

Posted on November 21, 2023 By Sanchar Times News

उत्तरी गाजा में उस अस्पताल के आसपास सोमवार को भारी लड़ाई शुरू हो गई जहां हजारों मरीज और विस्थापित लोगों ने हफ्तों से शरण ले रखी है। इस्रइली सुरक्षा बलों का ध्यान अस्पताल को खाली कराने पर केंद्रित है। उनका कहना है कि हमास के आतंकवादी सुरक्षा ढाल के तौर पर इस अस्पताल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंडोनेशियाई अस्पताल की ओर सुरक्षा बलों के बढ़ने से एक दिन पहले वि स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गाजा शहर में शिफा अस्पताल से समय पूर्व पैदा हुए 31 शिशुओं को बाहर निकाला। इस्रइली सुरक्षा बलों के परिसर में प्रवेश करने के बाद अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार या घायल 250 मरीज मौजूद हैं।
इस्रइल का कहना है कि हमास नागरिकों को मानव ढाल के रूप में उपयोग करता है, जबकि आलोचकों का कहना है कि इस्रइल की घेराबंदी और लगातार हवाई बमबारी क्षेत्र के 23 लाख फलस्तीनियों के लिए सामूहिक सजा बन गई है।
इंडोनेशियाई अस्पताल के एक चिकित्सा कर्मचारी मारवान अब्दुल्ला ने कहा कि खिड़कियों से इस्रइली टैंक दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘आप उन्हें इधर-उधर घूमते और गोलीबारी करते हुए देख सकते हैं। महिलाएं और बच्चे डरे हुए हैं। लगातार विस्फोटों और गोलियों की आवाजें आ रही हैं।’’ अब्दुल्ला ने कहा कि अस्पताल में रात भर हवाई हमलों और गोलाबारी में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा कर्मचारियों और विस्थापित लोगों को डर है कि इस्रइल अस्पताल को घेर लेगा और उसे खाली करने के लिए मजबूर करेगा।
वर्तमान में दक्षिणी गाजा में मौजूद स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने कहा कि इस्रइली सुरक्षा बलों ने अस्पताल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए। रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि करीब 600 मरीज, 200 स्वास्थ्यकर्मी और 2,000 विस्थापित लोग वहां शरण लिए हुए हैं। इस्रइली सेना ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था डब्ल्यूएचओ उन शिशुओं को सुरक्षित रूप से निकालने में सफल रही जो गंभीर स्थिति में थे। उन्हें शिफा से दक्षिणी गाजा के एक अस्पताल में ले जाया गया और उन्हें पड़ोसी मिस्र के एक अस्पताल में ले जाने की योजना है। गाजा अस्पतालों के निदेशक मोहम्मद जकाउत के अनुसार, निकासी से पहले दो दिनों में चार अन्य शिशुओं की मृत्यु हो गई।
शरीर की चोटों में गंभीर रूप से संक्रमण फैलने के और अन्य अत्यावश्यक स्थितियों वाले 250 से अधिक मरीज शिफा में मौजूद हैं, जो क्षेत्र में व्याप्त पानी, चिकित्सा आपूर्ति और आपातकालीन जनरेटर के लिए ईंधन की कमी के कारण उपचार प्रदान नहीं कर सकता है। पिछले बुधवार को अस्पताल में प्रवेश करने से पहले इस्रइली सुरक्षा बलों ने इसके द्वार के बाहर फलस्तीनी उग्रवादियों से लड़ाई की। इस्रइल की सेना ने कहा कि उसके पास अपने दावों के समर्थन में मजबूत सबूत हैं कि हमास ने अस्पताल के 20 एकड़ परिसर के अंदर और नीचे एक विशाल कमांड पोस्ट बना रखा है, जिसमें कई इमारतें, गैरेज और एक प्लाजा शामिल हैं। इस्रइल बार बार फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा को छोड़ने और उन्हें दक्षिण की ओर जाने का आदेश दे रहा है। युद्ध की शुरुआत के बाद से ही यह क्षेत्र भारी हवाई बमबारी का निशाना बन रहा है।
गाजा की कुल आबादी के करीब एक तिहाई यानी करीब 17 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र के अनुसार करीब नौ लाख लोगों ने संयुक्त राष्ट्र संचालित शिविरों में शरण ली है। अंतरराष्ट्रीय सहायता समूह ‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने कहा कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में शनिवार को हुए हमले में 70 लोग मारे गए हैं और कम से कम 52 घायल हुए हैं जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य प्राधिकारियों के अनुसार, गाजा में 11,500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अन्य 2,700 लोग लापता हैं जिन्हें माना जाता है कि वे मलबे में दफन हैं। सात अक्टूबर को हमास के हमले में इस्रइल के करीब 1,200 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे। हमास इस दौरान 240 बंधकों को अपने साथ गाजा ले गया था। सेना ने कहा कि 63 इस्रइली सैनिक मारे गए हैं। हमास ने चार बंधकों को रिहा किया है, इस्रइल ने एक को मुक्त कराया है और दो के शव शिफा अस्पताल के बाहर बरामद किए गए हैं।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी जैकलीन फर्नाडीस
Next Post: आस्ट्रेलियाई पीएम ने चीन की आलोचना की

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया