Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
kejriwal 5

केजरीवाल ने जेल में बंद साथियों को किया याद

Posted on November 27, 2023 By Chhavi Singh
Spread the love

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और साथी नेताओं- मनीष सिसोदिया एवं संजय सिंह को याद करते हुए कहा कि ये नेता ‘फर्जी मामलों‘ में जेल में हैं। केजरीवाल ने आज नया नारा देते हुए कहा कि आप युवाओं की पार्टी है। युवाओं को देश की बागडोर संभालनी है। आज आप नारा देती है जय जवान, जय किसान, जय नौजवान।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप’ तेजी से बढ़ती पार्टी है, साथ ही यह पिछले 11 साल में सबसे ज्यादा निशाने पर रही भी है। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में हमें सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया है। सभी जांच एजेंसियां- ईडी, सीबीआई और दिल्ली पुलिस, हमारे पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई हैं। हमारे खिलाफ 250 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन गलत तरीके से कमाई का एक भी पैसा नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि यह अभी तक का पहला स्थापना दिवस है, जब वे (सिसोदिया, सिंह और जैन) हमारे साथ नहीं हैं। उनके खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए, लेकिन वे टूटे नहीं। उनके परिवार भी दृढता से खड़े हैं। भाजपा विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें तोड़ना चाहती है, लेकिन हमें हमारे उन नेताओं पर गर्व है, जो झुके नहीं है। केजरीवाल ने ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में पिछले 11 साल के सफर को भी याद किया। केजरीवाल ने कहा कि आज ही के दिन साल 2012 में देश का आम आदमी ‘उठ खड़ा’ हुआ था और अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आईं, लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है। आप इस समय दिल्ली और पंजाब की सत्ता में है और कई अन्य राज्यों में अपना जमीनी आधार बढा रही है। केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा कि एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।


Spread the love
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: समानता का अधिकार पाने की मांग को लेकर जंतर मंतर पर जुटे ट्रांसजेंडर
Next Post: संविधान हर नागरिक की पहचान : सचदेवा

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme