Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
cash

धीरज साहू के ठिकानों पर 5वें दिन भी IT रेड जारी, आंकड़ा 800- 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान

Posted on December 10, 2023 By Chhavi Singh

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित बौध डिस्टिलरीज कंपनी के ठिकाने पर पांचवे दिन भी आईटी (आयकर विभाग) की छापेमारी जारी है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के दोनों मैनेजर राजेश साहू और बंटी साहू से पूछताछ की जा रही है. जब्त नोटों की गिनती एसबीआई के बोलांगीर स्थित मुख्य ब्रांच में जारी है. नोटों की गिनती आज पूरी की जा सके इसके लिए अधिक काउंटिंग मशीनें और मैनपावर लगाए गए हैं. अबतक लगभग 500 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं. पहले दो-तीन दिनों की छापेमारी में 300 करोड़ से अधिक बरामद हुए थे. चौथे दिन ओडिशा में सांसद धीरज साहू के मैनेजर के घर से 200 करोड़ से अधिक की बरामदगी की बात सामने आयी है. कुल मिलाकर आयकर विभाग के चार दिनों की छापेमारी में 500 से भी अधिक कैश मिले हैं.

गिनती प्रक्रिया में 3 बैंकों के अधिकारी शामिल
ओडिशा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने कहा कि हमें 176 बैग मिले और उनमें से 140 की गिनती हो चुकी है, बाकी की गिनती आज की जाएगी. गिनती प्रक्रिया में 3 बैंकों के अधिकारी शामिल हैं. हमारे 50 अधिकारी इसमें शामिल हैं. लगभग 40 नोट गिनने की मशीनें यहां लाई गईं हैं. 25 उपयोग में हैं और 15 बैकअप के रूप में रखी गई हैं.

आंकड़ा 800- 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान
सूत्रों ने बताया कि सांसद धीरज साहू के ठिकानों से जितने नोटों बरामद हुए हैं और हो रहे हैं, उनकी पूरी गिनती होने पर आंकड़ा 800- 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. वैसे साहू के ठिकानों से मिले नोटों की गिनती जारी है.

ओडिशा में मैनेजर के पास से 20 पेटी में 200 करोड़ मिले
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को आयकर टीम को ओडिशा में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के मैनेजर के पास से भी 20 पेटी कैश बरामद हुए हैं. बरामद रुपयों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में जमा कराया गया है, जहां नोटों की गिनती की जा रही है. सूत्रों ने बताया मैनेजर के पास से आयकर विभाग की टीम को जो नकदी मिली है, वह दो सौ करोड़ से ज्यादा है. अब तक की गिनती में 200 करोड़ रुपये मिल चुके हैं.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान का मुख्यमंत्री चुनने का समय, केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायकों के साथ बैठक कर लगाएंगे मुहर
Next Post: कांग्रेस आलाकमान ने धीरज साहू से मांगा स्पष्टीकरण, पूछा- इतने कैश किसके और कहां से आये ?

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया