Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
shahu

कांग्रेस आलाकमान ने धीरज साहू से मांगा स्पष्टीकरण, पूछा- इतने कैश किसके और कहां से आये ?

Posted on December 10, 2023 By Chhavi Singh
  • कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय रांची पहुंचे, आईटी रेड में मिले पैसे से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं


कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स रेड में करीब 500 करोड़ कैश मिलने के बाद पूरे देश में चर्चा और फजीहत उठाने के बाद आखिकार पार्टी ने अपना कदम उठाया है. पार्टी आलाकमान ने कांग्रेस सांसद होने के नाते उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. आलाकमान ने जानना चाहा है कि इस प्रकरण में जो हालात बने हैं, उसे वह स्पष्ट करें. स्पष्टीकरण में धीरज प्रसाद साहू से पूछा गया है कि उनके पास इतना पैसा कहां से आया और यह पैसे किसके हैं. यह जानकारी कांग्रेस भवन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी.

फिर कांग्रेस और यहां की सरकार के खिलाफ रची जा रही है साजिश
इधर, पांडेय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इन सब मामलों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है. पांडेय ने कहा कि कहा कि कांग्रेस किसी सांसद, विधायक के बल पर नहीं है. भाजपा के ऑपरेशन लोट्स के जरिये पूरे देश में इन दिनों कांग्रेस के खिलाफ साजिश रची जा रही है. यह निंदनीय है. उन्होंने कहा कि जो भी मामले सामने आ रहे हैं, उसमें बिना वजह कांग्रेस को जोड़ने की साजिश हो रही है. इसे सफल नहीं होने दिया जायेगा. झारखंड में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है उस दिन से यहां भी साजिश रचने का काम हो रहा है, जो सही नहीं है.

छत्तीसगढ़ के परिणाम से पार्टी भी अचंभे में
पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ चुनाव के मामले में उन्होंने कहा कि यह परसेप्शन ऑफ कर्पशन का ही नतीजा है कि परिणाम ऐसा आया. इस परिणाम से पूरी पार्टी अचंभित है. क्योंकि पार्टी को इस तरह के नतीजे आने की उम्मीद नहीं थी. पार्टी समीक्षा कर रही है. अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, विपणन पर्षद के अध्यक्ष रवींद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. इससे पूर्व रांची पहुंचने पर पांडेय का एयर पोर्ट पर स्वागत किया गया.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: धीरज साहू के ठिकानों पर 5वें दिन भी IT रेड जारी, आंकड़ा 800- 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान
Next Post: मध्य प्रदेश में BJP ने मोहन यादव को सौंपी राज्य की कमान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया