Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
bird

गिरिडीह : प्रवासी पक्षियों से गुलजार खंडोली पर्यटन स्थल

Posted on December 12, 2023December 12, 2023 By Chhavi Singh

जलाशय में परिंदों की अठखेलियों से खिंचे चले आते हैं सैलानी
गिरीडीह जिले का मशहूर पर्यटन स्थल खंडोली प्रवासी पक्षियों से गुलजार होने लगा है. हर साल शरद ऋतु का आरंभ होते ही सैंकड़ो मील की दूरी तय कर ये प्रवासी पक्षी खंडोली जलाशय पहुंचते हैं. पूरे जाड़े के मौसम तक खंडोली ही इनका आशियाना होता है.. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है, खंडोली जलाशय में मेहमान परिंदों की अठखेलियां पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती हैं. शरद ऋतु शुरू होते ही यहां पर्यटकों का आना शुरू हो जाता है. लोग यहां की मनोरम वादियों का भरपूर लुत्फ उठाते हैं.

गिरीडीह शहर से उत्तर-पूर्व आठ किलोमीटर की दूरी पर करीब 6300 एकड़ में फैला खंडोली जलाशय पक्षियों की विविधता के लिए भी जाना जाता है. डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. गौतम व अमित जैन बताते हैं कि खंडोली जलाशय में आने वाले प्रवासी पक्षियों में साइबेरियन डक और उनकी अलग-अलग प्रजातियां शामिल हैं. फेरुजीनस डक, ओरिएंटल डाटर, ब्लैक हेडेड ब्रूज, आइबिस लेजर एडजुटेंट, कॉमन पोचार्ड, ऑस्प्रे और वेस्टर्न मास हैरियर आदि शमिल हैं. अत्यधिक ठंड वाले स्थानों से ये प्रवासी पक्षी हिमालय पार कर हजारों मील का सफर तय कर भारत के अलग अलग हिस्सों में पहुंचते हैं. जिनमें से खंडोली जलाशय भी एक है. बताया जाता है कि अत्यधिक ठंड पड़ने वाले देशों से पक्षी भोजन की तलाश में हजारों मील का सफर तय कर यहां पहुंचते हैं. शरद ऋतु सामाप्त होते ही ये मेहमान परिंदे वापस अपने वतन लौट जाते हैं. दिसंबर से फरवरी माह तक इन परिंदों की किलकारियां खंडोली जलाशय में गूंजती रहती है.

पेट्रोलिंग के लिए रेंजरों को दिया गया है निर्देश- डीएफओ
कुछ वर्ष पूर्व तक खंडोली जलाशय में आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या बहुत अधिक होती थी. मगर बीते कुछ वर्षों से इनकी संख्या कम होती जा रही है. इसकी मुख्य वजह स्थानीय लोगों द्वारा इन पक्षियों का शिकार किया जाना है. इससे भयभीत होकर ये पक्षी अपना आशियाना बदल लेते हैं. वन विभाग के फॉरेस्ट ऑफिसर परवेश अग्रवाल ने बताया कि खंडोली जलाशय में इन पक्षियों के सर्वे के लिए रेंजरों को निर्देश दिया गया है. वहीं, शिकार पर रोक लगाने के लिए जलाशय के इर्द-गिर्द लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है. सुबह से शाम तक टीम इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग करती है. पक्षियों का शिकार करते पकड़े जाने पर ऐसे लोगों विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: लातेहार : यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर उतरे एसपी
Next Post: रांची : कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आईटी छापेमारी समाप्त

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया