Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
devid

डेविड वॉर्नर ने सेंचुरी लगाकर अलग अंदाज में मनाया जश्न

Posted on December 14, 2023 By Chhavi Singh

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने वॉर्नर पर निशाना साधा था। वॉर्नर ने इस तरह के सभी आलोचनाओं को अपने शतक के साथ मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने शतक लगाते ही अपना ट्रे़डमार्क सेलिब्रेशन किया।
अपने आलोचकों को किस तरह से जवाब दिया जाता है ये तो कोई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर से सीखे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेवनिड वॉर्नर अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पाकिस्तान के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज होगी। वॉर्नर ने बल्ले से वनडे इंटरनेशनल में तो रन आ रहे थे, लेकिन टेस्ट में उनकी खराब फॉर्म ने उनके आलोचकों को मुंह खोलने का मौका दे दिया। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सेंचुरी जड़कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

बता दें कि, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने वॉर्नर पर निशाना साधा था। साथ ही कहा था कि जिस तरह से वह सैंडपेपर गेट में आरोपी पाए गए थे और इसके बाद उन्होंने कभी खुलकर गलती को स्वीकार नहीं किया और जिस तरह की फॉर्म में वह टेस्ट क्रिकेट में थे, ऐसे में उन्हें अपनी विदाई टेस्ट सीरीज चुनने का अधिकार नहीं होना चाहिए। वॉर्नर ने इस तरह के सभी आलोचनाओं को अपने शतक के साथ मुंहतोड़ जवाब दिया है। शतक लगाते ही वॉर्नर ने अपना ट्रे़डमार्क सेलिब्रेशन तो किया ही, लेकिन साथ ही अपने आलचोकों के मुंह पर ताला भी जड़ दिया है।

वॉर्नर के करियर का ये 26वां टेस्ट शतक था। वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में करीब एक साल बाद शतक लगाया है। उनके बल्ले से पिछला शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में आया था। तब वॉर्नर ने 200 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से ही टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर के बल्ले से कोई शतक नहीं आया था।

खेल

Post navigation

Previous Post: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सर्वे के लिए दी अनुमतिम
Next Post: कांग्रेस के 5 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, हंगामे के बाद स्पीकर ने की बड़ी कार्रवाई

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया