Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
om birla 1

कांग्रेस के 5 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, हंगामे के बाद स्पीकर ने की बड़ी कार्रवाई

Posted on December 14, 2023 By Chhavi Singh

बड़े पैमाने पर सुरक्षा उल्लंघन के मद्देनजर संसद में हंगामा होने के बाद कांग्रेस के पांच सांसदों को “अनियंत्रित आचरण” के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस के जिन पांच लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस जोथिमणि, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस शामिल हैं। इन्हें “अनियमित आचरण” के लिए शेष सत्र के लिए निलंबित किया गया है। बुधवाक की सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

विपक्षी सांसदों ने इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की। इसी दौरान कांग्रेस के इन सांसदों पर अनियंत्रित आचरण का आरोप लगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि हम सब सहमत हैं कि कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना लोकसभा सदस्यों की सुरक्षा में गंभीर चूक थी और इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर किसी भी सदस्य से राजनीति की अपेक्षा नहीं की जाती, हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि संसद में सुरक्षा में चूक की इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं और उस समय के लोकसभा अध्यक्षों के निर्देशानुसार कार्यवाही चलाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने कल की घटना के बाद तत्काल सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई और सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कुछ उपाय लागू कर दिये हैं, वहीं भविष्य में भी कुछ कदम उठाये जाएंगे। इससे पहले ओम बिरला ने कहा, ‘‘कल जो घटना घटी है उसे लेकर हम सब चिंतित हैं और संसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय की होती है… हमने संसद की सुरक्षा के मसले पर कल चर्चा की थी और आगे फिर चर्चा करेंगे। सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय की है।’’

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: डेविड वॉर्नर ने सेंचुरी लगाकर अलग अंदाज में मनाया जश्न
Next Post: अवर निरीक्षक उत्पाद संदीप नाग खूंटी में किए गए प्रतिनियुक्त

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया