Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
gaja

इजराइली हमले में 90 से अधिक फलस्तीनियों की मौत

Posted on December 24, 2023 By Chhavi Singh

गाजा में दो मकानों पर इजराइल के हमले में एक बड़े परिवार के दर्जनों लोगों समेत 90 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे गए। बचावकर्मियों, अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चेतावनी दी थी कि क्षेत्र में कोई जगह सुरक्षित नहीं है और इजराइल की आक्रामकता से लोगों तक मानवीय मदद पहुंचाने में ‘‘अत्यधिक बाधा’’ आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शनिवार को बात की और इसे निजी बातचीत करार दिया। एक दिन पहले बाइडन प्रशासन ने एक बार फिर राजनयिक संदर्भ में इजराइल का बचाव किया। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव अंगीकार किया जिसमें गाजा में नागरिकों को मानवीय सहायता की आपूर्ति में तेजी लाने का आह्वान किया गया है।

हालांकि प्रस्ताव में युद्ध विराम का जिक्र नहीं है। नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत के बारे में बाइडन ने कहा, ‘‘मैंने युद्ध विराम के लिए नहीं कहा।’’ नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘स्पष्ट किया कि इजराइल अपने लक्ष्यों को हासिल करने तक युद्ध जारी रखेगा।’’ शनिवार को इजराइल की सेना ने कहा कि सुरक्षा बलों ने पिछले सप्ताह गाजा में सैकड़ों कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए 200 से अधिक लोगों को इजराइल भेजा। सेना ने कहा कि हमास और इस्लामिक जिहाद से संबंध के आरोप में अब तक 700 से अधिक लोगों को इजराइल की जेलों में बंद किया गया है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार शाम को बताया कि पिछले 24 घंटे में 201 लोगों की मौत हुई है।गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता महमूद बासल ने कहा कि शुक्रवार को हवाई हमलों ने दो मकान नष्ट हो गए, जिसमें गाजा शहर में स्थित एक मकान भी शामिल है जहां अल-मुगराबी परिवार के 76 लोग मारे गए थे जिससे यह हमला युद्ध के सबसे घातक हमलों में से एक बन गया।

मारे गए लोगों में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के एक अनुभवी कर्मचारी इस्साम अल-मुगराबी, उनकी पत्नी और उनके पांच बच्चे शामिल थे। एजेंसी के प्रमुख अचिम स्टीनर ने कहा, ‘‘गाजा में संयुक्त राष्ट्र और नागरिक निशाना नहीं हैं। लेकिन यह युद्ध समाप्त होना चाहिए।’’ अल अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, नुसीरात के शहरी शरणार्थी शिविर में हुए हमले में एक स्थानीय टीवी पत्रकार मोहम्मद खलीफा का मकान नष्ट हो गया, जिससे उनकी और कम से कम 14 अन्य लोगों की मौत हो गई। इसी अस्पताल में हमले में मारे गए लोगों के शवों को ले जाया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 माह बाद बेऊर जेल से हुए रिहा, बोले-मैं बिहार सरकार से डरता नहीं
Next Post: कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़ का अमेरिकी सांसदों ने किया विरोध, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया