Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
temple

कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़ का अमेरिकी सांसदों ने किया विरोध, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Posted on December 24, 2023December 24, 2023 By Chhavi Singh

अमेरिका में तीन प्रमुख भारतीय अमेरिकी सांसदों सहित कई नेताओं ने कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़ किए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित किया किया और उसमें तोड़-फोड़ की गई। पुलिस इस मामले को नफरती अपराध मानकर जांच कर रही है। सांसद रो खन्ना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में तोड़-फोड़ की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। स्वामीनारायण मंदिर खन्ना के निर्वाचन क्षेत्र में आता है। खन्ना ने कहा, ‘‘धार्मिक स्वतंत्रता अमेरिकी लोकतंत्र का मूल है , जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।’’

खन्ना ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि समुदाय के लोग इस नफरत के खिलाफ एक साथ आ रहे हैं और भित्तिचित्रों को हटा रहे हैं। उन्होंने कहा, समुदाय की यह पहल बुराई का जवाब अच्छाई से दे रही है। सांसद राजा कृष्णामूर्ति ने स्वामीनारायण मंदिर को विरूपित किए जाने की घटना को निंदनीय करार दिया और कहा कि वह इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कृष्णमूर्ति ने कहा कि उन्हें खुशी है कि समुदाय के लोग मंदिर के समर्थन में रैली निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कट्टरता के सभी रूपों के खिलाफ एकजुटता से खड़ा होना चाहिए। जिन्होंने तोड़-फोड़ की है उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’’ सांसद श्री थानेदार ने भी तोड़-फोड़ के इस शर्मनाक कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। कैलिफोर्निया से सांसद बारबरा ली, ओहियो से सांसद नीरज अंतानी ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर को नुकसान पहुंचाने की घटना की निंदा करते हैं। हम नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत करते हैं ताकि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।’’ कैलिफोर्निया के नेवार्क में पुलिस विभाग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को एक ई-मेल बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह लगभग 8:35 बजे, पुलिस को श्री स्वामीनारायण मंदिर में दीवारों पर नारे लिखने की सूचना मिली। बयान में कहा गया कि अधिकारी हरकत में आए और मंदिर के प्रबंधन सदस्यों से मुलाकात की जिन्होंने इसे डराने वाला कृत्य बताया। बयान में कहा गया, ‘‘दीवारों पर लिखे नारों की सामग्री के आधार पर यह माना जाता है कि विरूपण करना मकसद था और मामले की संभावित घृणा अपराध के रूप में जांच की जा रही है।’’

सैन फ्रांसिस्को में भारत के वाणिज्य दूतावास ने मंदिर को विरूपित करने की कड़ी निंदा की। वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम कैलिफोर्निया के नेवार्क में एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखकर विरूपित करने की कड़ी निंदा करते हैं।’’ वाणिज्य दूतावास ने लिखा, ‘‘इस घटना से भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। हमने इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा त्वरित जांच और नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए दबाव डाला है।’’ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों के अनुसार खालिस्तान शब्द के साथ अन्य आपत्तिजनक नारे मंदिर के बाहर एक ‘साइनपोस्ट’ पर स्प्रे-पेंट किये गये थे।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: इजराइली हमले में 90 से अधिक फलस्तीनियों की मौत
Next Post: पाकिस्तान : निर्वाचन आयोग ने इमरान खान की पार्टी आशंकाओं को दूर करने का भरोसा दिया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया