Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
fog

उप्र : कोहरे की वजह से सड़क हादसों में चार की मौत, 6 घायल

Posted on December 29, 2023December 29, 2023 By Chhavi Singh

लखनऊ/उन्नाव/ मुजफ्फरनगर। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे की वजह से हुई सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रेस सचिव मृत्युंजय कुमार ने कहा कि घने कोहरे की वजह से कम दृश्यता के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना अयोध्या का दौरा निरस्त करना पड़ा।
मुख्यमंत्री को 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अयोध्या यात्रा से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने जाना था। मृत्युंजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री आज शाम या शुक्रवार की सुबह सड़क मार्ग से अयोध्या जा सकते हैं। प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या में नए हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
प्रदेश के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को तड़के सुबह से ही पूरे प्रदेश से घना कोहरा छाये रहने की सूचना है और कुछ इलाकों में तो दृश्यता 40 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। अधिकारियों ने अगले दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है जिसमें दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ सकती है।
उन्नाव में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक मोटरसाइकिल के टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि घने कोहरे की वजह से यह दुर्घटना घटित होना प्रतीत होता है। सेहरामऊ थाना के एसएचओ कमल दूबे ने बताया कि बुधवार की रात एक ट्रक से मोटरसाइकिल के टकरा जाने से मोटरसाइकिल पर सवार गो¨वद पाठक (31) और विवेकानंद (21) की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि घने कोहरे की वजह से ये दोनों ट्रक देख नहीं सके जिससे यह दुर्घटना हुई। जहां पाठक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वहीं विवेकानंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस की जीप चला रहे आरक्षी दिनेश यादव का वाहन एक ट्रक से टकरा गया जिसमें यादव घायल हो गए। यह घटना पूर्वा पुलिस थाना अंतर्गत हुई। अधिकारियों ने बताया कि आरक्षी दिनेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुजफ्फरनगर जिले के मिरानपुर पुलिस थाना अंतर्गत दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। मिरानपुर पुलिस थाना के एसएचओ रवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब नवीन (25) और उसका मित्र विनीत (24) मोटरसाइकिल से अपने गांव मुकुलपुर लौट रहे थी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आजमगढ़ में अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन के कार से टकरा जाने की वजह से कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
अतरौलिया थाना के एसएचओ रवींद्र राय ने कहा कि यह दुर्घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घने कोहरे से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक (बागपत) लोकेश राजपूत ने कहा, हमने घने कोहरे की वजह से बसों के परिचालन का समय बदला है। हादसों से बचने के लिए घने कोहरे में रात में बसों का परिचालन रोकने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: डंकी का नया गाना मैं तेरा रास्ता देखूंगा रिलीज
Next Post: कश्मीर : तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे पहुंचा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया