Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish

नीतीश कुमार फिर से जदयू अध्यक्ष बने

Posted on December 30, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद ने पिछले कुछ दिनों से जनता दल (यू) में गुटबाजी की अटकलों को विराम लगाते हुए पार्टी ने अपने संस्थापक नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। बैठक में पहले ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। पार्टी के इस प्रस्ताव को नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया।
दिल्ली के कंस्टीटय़ूशन क्लब में आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अध्यक्ष राजीव रंजनंिसह ऊर्फ ललनंिसह ने इस्तीफा देने की पेशकश की और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया। बैठक में शामिल सदस्यों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया। बैठक समाप्त होने के बाद सिंह और त्यागी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने कहा, ललनंिसह ने इस्तीफा दे दिया है। हमने पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को स्वीकार कर लिया है। कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर झारखंड से जातीय जनजारण अभियान चलाने की घोषणा की है।
बैठक में विपक्षी दलों को एक साथ लाने और जातिगत जनगणना की मांग की अगुवाई करने में नीतीश कुमार की भूमिका की सराहना की गई। जदयू के वरिष्ठ नेता व मुख्य प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि कार्यकारिणी बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद छोड़ने और नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी को उनके नेतृत्व की आवश्यकता होगी, जबकि वह खुद अपना चुनाव लड़ने में व्यस्त होंगे।
जदयू सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार की जानकारी के बिना ललन सिंह ने पटना में 12 विधायकों की बैठक बुलायी थी। नीतीश कुमार ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि माना । उन्होंने दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलायी और ललन सिंह को इस्तीफा हो गया। नीतीश कुमार ने 2024 के चुनाव की तैयारियों के तहत देशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। वह 21 जनवरी को झारखंड से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। केसी त्यागी ने कहा कि जातीय जन गणना को देशभर से समर्थन मिल रहा है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: मोदी का शंख और डमरू वादन से होगा स्वागत : योगी
Next Post: असम में 40 साल के उग्रवाद का अंत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया