Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
soren 2

पलामू : ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में मौके पर ही कटा रसीद, भू-स्वामियों के चेहरे खिले

Posted on December 30, 2023 By Chhavi Singh

“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला. प्रशासन के सहयोग से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के साथ-साथ भू-स्वामियों को भी जमीन की जटिलताओं से संबंधित समस्याओं का निपटारा हुआ. पलामू जिले में 24 नवंबर से 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत 594 भू-स्वामियों के आवेदनों पर आवश्यक प्रक्रियायाओं को पूरा करते हुए भूमि की ऑनलाइन रसीद काटी गई. आवेदन देने के कुछ ही घंटों में ही अपने हाथ में रसीद पाकर भू-स्वामियों के चेहरे खिल गये. वर्षो से अंचल एवं जिला कार्यालय का दौड़ लगाकर भू-स्वामी निराश थे. भू-स्वामियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया. साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्रॉ हेमंत सोरेन को भी धन्यवाद दिया.

विदित हो कि 24 नवंबर से 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत 390 शिविर का आयोजन किया गया. इन शिविरों में जमीन की कागजी/दस्तावेजी जटिलताओं से परेशान 1133 भू-स्वामियों ने रसीद काटने हेतु आवेदन किया. इनमें से आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए 594 आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए लाभुकों को भूमि की ऑनलाइन रसीद मिल गई. 594 व्यक्तियों के कई एकड़ जमीन की रसीद मिलने से उन्हें अंचल एवं जिला कार्यालय में भागदौड़ से निजात मिली. यह कार्य अपर समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मियों का समन्वय से संभव हो सका. 508 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. आवश्यक कागजी कार्रवाई के उपरांत इसे भी निष्पादित किया जायेगा. भू-अभिलेख के साथ मिलान नहीं होने के कारण 31 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: हुसैनाबाद : पीडीएस डीलर एक जनवरी से बेमियादी हड़ताल पर
Next Post: भारत बंद : जमशेदपुर : आदिवासी सेंगेल अभियान ने करनडीह में किया सड़क जाम

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया