Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
pm 2

प्रधानमंत्री ने प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on January 2, 2024 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रसिद्ध कानूनी विद्वान प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि वह भारत-अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों के पैराकार थे। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् थे, जिनका कानूनी क्षेत्र में अमूल्य योगदान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका कार्य कानूनी शिक्षा के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के एक प्रमुख सदस्य भी थे और मजबूत भारत-अमेरिका संबंधों के पैरोकार थे। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षाविद नंदा अंतरराष्ट्रीय कानून के विशेषज्ञ थे और उन्हें 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

गुजरांवाला (अब पाकिस्तान) में 1934 में जन्मे नंदा का एक जनवरी को डेनवर में निधन हो गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कानूनी विद्वान प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। नंदा जी के शानदार करियर को उनकी अकादमिक कठोरता और कानूनी शिक्षा के प्रति गहन प्रतिबद्धता ने आकार दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में हमारे प्रवासी भारतीयों के एक प्रमुख सदस्य प्रोफेसर नंदा जी ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में एक अमिट छाप छोड़ी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’’

नंदा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने याद किया कि वह अपने छात्र जीवन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अखिल भारतीय अध्यक्ष और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के डेनवर विश्वविद्यालय में पिछले 50 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के एक प्रसिद्ध संकाय सदस्य के रूप में उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय की भलाई में अपार योगदान दिया। उनकी दिवंगत आत्मा को चिर शांति मिले।’’ अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत संधू ने भी नंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित कई मंत्रियों ने भी नंदा के निधन पर दुख जताया।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: मणिपुर : गोलीबारी में चार लोगों की मौत की वजह मादक पदार्थ से अर्जित धन का विवादः अधिकारी
Next Post: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा : अखिलेश यादव ने कहा- भगवान का बुलावा आएगा तो जरूर जाएंगे

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया