Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
cm

‘आप’ ने बताया अपना रुख, तीसरे समन पर सीएम केजरीवाल को कल होना है पेश, क्या फिर नहीं जाएंगे?

Posted on January 2, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तीन समन भेज चुका है। तीसरे समन में केजरीवाल को तीन जनवरी यानी कल बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पहले दो बार की तरह इस बार भी केजरीवाल पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे। इस बीच मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में सीएम केजरीवाल के पेश होने को लेकर पूछे गए सवाल पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना रुख साफ कर दिया है। आप ने कहा है कि वह कानून के हिसाब से काम करेंगे।
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं, जिसमें उन्होंने भाजपा को बेरोजगारी और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर घेरा। जब उनसे तीसरे समन पर सीएम केजरीवाल के ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कानून के मुताबिक काम करेंगे। साथ ही सवाल किया गया कि जब पहले दो समन को आप ने गैरकानूनी बताया और सीएम पूछताछ के लिए नहीं गए, ऐसे में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है। अगर कुछ भी मामला नहीं है तो क्यों नहीं गए। इस पर प्रियंका ने कहा कि इस बारे में हमारे वकील सही जानकारी दे पाएंगे।
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश होने का समय मांगा था, वहीं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा : अखिलेश यादव ने कहा- भगवान का बुलावा आएगा तो जरूर जाएंगे
Next Post: कर्जदार बना दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका, सुनकर आ जाएंगे चक्कर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया