Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
randhir jaswal

भारतीय विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता बने रणधीर जायसवाल, अरिंदम बागची को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Posted on January 3, 2024January 3, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love


भारतीय विदेश मंत्रालय ने अब रणधीर जायसवाल को नया प्रवक्ता बनाया है। अभी तक विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता पद की कमना संभाल रहे अरिंदम बागची को नई जिम्मेदारी से नवाजा गया है। अरिंदम बागची ने खुद एक्स पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि रणधीर जयसवाल ने आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
विभिन्न मुद्दों पर भारत का मजबूती से पक्ष रखने वाले अरिंदम बागची को भारत सरकार ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में देश के अगले राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। अरिंदम बागची 1995 बैच के आइएफएस हैं, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। अब उन्हें जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के अनुसार शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता बनाए गए 1998 बैच के आइएफएस अधिकारी रणधीर जयसवाल अभी तक न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत थे। उन्होंने वर्तमान प्रवक्ता अरिंदम बागची का स्थान ग्रहण किया है। बागची को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि ऐसे वक्त में नियुक्त किया गया है, जब देश तमाम मामलों में विश्व को दिशा दे रहा है। माना जा रहा है कि ऐसे वक्त में बागची संयुक्त राष्ट्र में भारत के हर पक्ष को मजबूती के साथ दुनिया के सामने रखेंगे। फिलहाल रणधीर जयसवाल विदेश मंत्रालय के अगले प्रवक्ता नियुक्त हो गए हैं। अब तमाम मामलों में वह भारत का पक्ष रखेंगे।


Spread the love
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कर्जदार बना दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका, सुनकर आ जाएंगे चक्कर
Next Post: दक्षिण अफ्रीका ने इजरायल के खिलाफ ICJ में दर्ज कराया ये मामला

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme