Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
aap

आप के प्रमुख नेता हुए भाजपा में शामिल

Posted on January 4, 2024 By Chhavi Singh

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की देखरेख में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की। प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि भाजपा ज्वाइन करने वालों में शामिल ऊधम सिंह तोमर एवं सुधीर फोगाट आप के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। सचदेवा ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, राजीव राणा एवं पूनम चौहान भी थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि ऊधम सिंह तोमर आप के पूर्व लोकसभा प्रभारी एवं संस्थापक सदस्य रहे हैं। जबकि सुधीर फोगाट संस्थापक सदस्य के साथ ही आप की ट्रेड विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव थे। उनके साथ बड़ी संख्या में आप के समर्थक भी थे। भाजपा में शामिल होने वालों ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिल्ली के लोगों को ठगा गया है। आप के कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आज जिन सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है उन सभी ने एक समय अरविंद केजरीवाल के साथ संघर्ष करके पार्टी की स्थापना की। केजरीवाल आज उनके फोन भी नहीं उठाते हैं।
सचदेवा ने याद दिलाया, कि जो लोग केंद्र सरकार की नौकरियां छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए थे, उन सभी के साथ केजरीवाल ने विासघात किया है। जिन सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है, वह सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
ऊधम सिंह तोमर एवं सुधीर फोगाट ने कहा की केजरीवाल ने ‘आप’ को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बना दिया है। आज ‘आप‘ के सभी कार्यकर्ता विशेषकर युवा अरविंद केजरीवाल के रुख से कुंठित हैं। आप के नेताओं के साथ उनके समर्थकों में यशपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, अमित तलवार, मनदीप कटारिया, जीत सिंह चौहान, पीयूष कश्यप, रामनिवास माथुर, हेम सिंह एवं गजेन्द्र सिंह समेत अन्य लोग भी थे।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: क्रैश डाइट नुकसान कर सकती है इसके स्थायी परिणाम हो सकते हैं
Next Post: दिल्ली होगी अवैध कूड़ा मुक्त, रोजाना किया जाएगा 15 किमी क्षेत्र का निरीक्षण : शैली ओबेरॉय

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया