Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
ranvir kapoor

मुंबई में फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी का किया गया आयोजन

Posted on January 7, 2024 By Chhavi Singh

मुंबई में फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इसके अलावा बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने भी पार्टी में हिस्सा लिया। इन नामी हस्तियों में अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शामिल थीं, जो अपने पति के साथ पार्टी में शामिल होने पहुंची थीं। अभिनेत्री के साथ उनकी सास नीतू कपूर और पिता महेश भट्ट भी आए थे। रणबीर, आलिया, नीतू और महेश ने साथ में ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्ट के रेड कार्पेट पर तस्वीरों के लिए पोज दिए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
एनिमल की सक्सेस पार्टी से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। पार्टी के लिए अभिनेत्री ने नीली रंग की ग्लैमरस ड्रेस का चुनाव किया था, जो आगे से खुली हुई थी। आलिया ने बंद बालों, लाइट मेकअप और हाई हील के साथ अपनी इस शानदार ड्रेस को पहना था। रणबीर की बात करें तो वह आल-ब्लैक लुक में पार्टी में शामिल हुए। अभिनेता ने ब्लैक कोट, पैंट और ब्लेजर पहना हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। आलिया और रणबीर ने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पार्टी में रणबीर और आलिया के अलावा तृप्ति डिमरी रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और अन्य को भी देखा गया। रेड कार्पेट पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने तस्वीरें भी खिंचवाई। इस दौरान सब मस्ती करते हुए देखे गए। रश्मिका ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। काले रंग की पोशाक में तृप्ति डिमरी आकर्षण का केंद्र रहीं। बॉबी देओल और अनिल कपूर भी स्टाइलिश लुक में पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे।

Post Views: 2
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: अगर आपको भी कच्चा नारियल खाना पसंद है, तो यह एक अच्छी आदत है
Next Post: अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम का समर्थन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय, अमिताभ और आराध्या भी रहे मौजूद

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • 1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • यूपी में मिठाई खरीदने से पहले दिखेगी ‘यूज बाई डेट’, 15 अक्टूबर से नई व्यवस्था
  • गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • सासाराम रेलवे स्टेशन पर डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया ट्रोल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया