Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi cold

दिल्ली में लगातार गिरते तापमान के बीच स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, नर्सरी से 5वीं तक के छात्रों को राहत

Posted on January 7, 2024 By Chhavi Singh

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लगातार कड़ाके की सर्दी से जूझ रही है। सर्दी के सितम के बीच कोहरे ने भी दिल्लीवालों की परेशानी बढ़ाई हुई है। इसी बीच दिल्ली में जबरदस्त ठंड की स्थिति को देखते हुए नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए आगामी पांच दिनों तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

आदेश के मुताबिक दिल्ली में 12 जनवरी तक स्कूल बंद रहने वाले है। ये आदेश जारी किए जाने की जानकारी दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने इससे पहले भी स्कूलों के लिए छुट्टियों की घोषणा की थी, जिसके बाद सोमवार यानी आठ जनवरी से ही स्कूल खुलने वाले थे। मगर अब सरकार ने फिर आदेश जारी कर स्कूलों की छुट्टियों को 12 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, रविवार सात जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल सोमवार को फिर से शुरू होने वाले थे। आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ठंड के मौजूदा प्रकोप के कारण दिल्ली में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल अगले पांच दिन तक बंद रहेंगे। ’’ दिल्ली इस समय शीतलहर की चपेट में है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

दिल्ली में ठिठुरने वाली सर्दी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों ठिठुरने वाली सर्दी पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है जिस कारण लोग ठंड में कंपकंपाने को मजबूर हो गए है। लोगों को अलाव, हीटर आदि का उपयोग कर ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में सर्दी के साथ ही कोहरे की मार भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेन, सड़क और हवाई यातायात पर असर देखने को मिला है।

राष्ट्रीय राजधानी और विभिन्न राज्यों में मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण रविवार को दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन देरी से चलीं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली में हल्के और मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा तथा नौ जनवरी को बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश होने के आसार हैं। रेलवे के अनुसार, दिल्ली और विभिन्न राज्यों में मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

आईएमडी ने रविवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने और सुबह के समय हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान जताया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 341 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने लालोविच से कहा- WFI पर नियंत्रण नहीं रख सकता IOA, निलंबन हटे
Next Post: चीन ने अमेरिका की पांच रक्षा कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर लिखे नारे, FIR के बाद दो कांग्रेस नेता गिरफ्तार
  • 1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • यूपी में मिठाई खरीदने से पहले दिखेगी ‘यूज बाई डेट’, 15 अक्टूबर से नई व्यवस्था
  • गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • सासाराम रेलवे स्टेशन पर डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया