Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
maldeev

मालदीव के बहिष्कार में उतरीं बड़ी हस्तियां

Posted on January 9, 2024 By Chhavi Singh

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों पर विवाद के बीच अमिताभ बच्चन ने भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि लक्षद्वीप और अंडमान ’अद्भुत रूप से सुंदर स्थान’ हैं। अभिनेता अक्षय कुमार, सलमान खान, श्रद्धा कपूर और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वेंकटेश प्रसाद तथा वीरेंद्र सहवाग द्वारा लोगों से मालदीव की जगह घरेलू द्वीपों की यात्रा करने की अपील किए जाने के बाद 81 वर्षीय बच्चन की भी टिप्पणी आई है। बच्चन ने सहवाग द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट का हवाला दिया जिसमें पूर्व क्रिकेटर ने ’मालदीव के मंत्रियों द्वारा हमारे देश और हमारे प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किए जाने’ को भारत के लिए पर्यटकों को आकषिर्त करने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा बनाने का एक अवसर बताया।
बच्चन ने अपने पोस्ट में कहा कि सहवाग की टिप्पणियां प्रासंगिक हैं और ‘हमारी भूमि की सही भावना को दर्शाती हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे अपने (स्थल) सबसे अच्छे हैं. मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे अद्भुत रूप से सुंदर स्थान हैं. अद्भुत जल, समुद्र तट और पानी के नीचे का अनुभव बिलकुल अविसनीय है।’ बच्चन ने लिखा, ’हम भारत हैं, हम आत्म-निर्भर हैं, हमारी आत्म-निर्भरता पर आंच मत डालिए। जय ¨हद।’ हास्य-अभिनेता वीर दास ने इस विवाद पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। दास ने लिखा, ‘सबसे पहले, इस बात से खुश हूं कि लक्षद्वीप को कुछ प्यार मिल रहा है।’ निर्माता एकता कपूर ने कहा कि वह ‘एक्स’ पर यह कहने के लिए लौटी हैं कि वह अपने बेटे को मजेदार ढंग से छुट्टियां बिताने के लिए लक्षद्वीप ले जाएंगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सच्चे नेता अपने आसपास के लोगों को बनाते हैं सशक्त : वायुसेना प्रमुख
Next Post: सपा है ‘जबरदस्त दलित विरोधी‘ पार्टी : मायावती

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया