Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
nadda

जेपी नड्डा ने कांग्रेस की यात्रा को ‘भारत तोड़ो अन्याय यात्रा’ बताया

Posted on January 12, 2024 By Chhavi Singh

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ‘भारत तोड़ो अन्याय यात्रा’ करार दिया और देश को एकजुट करने में कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाया। नड्डा ने यहां राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस अपनी ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति के लिए जानी जाती है और उसने देश को ‘बांटने’ के लिए सब कुछ किया और अब अपने गलत कृत्यों को छिपाने के लिए एक यात्रा आयोजित कर रही है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। अरुणाचल प्रदेश में यात्रा का चरण 20 जनवरी को निर्धारित है। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल ‘वोट बैंक’ की राजनीति में रुचि रखती है और उसने मतदाताओं और राजनीति से हटकर कभी कुछ नहीं सोचा। भाजपा ने देश में राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। राज्य के लोगों को गांधी से सवाल करना चाहिए कि कांग्रेस ने देश को एकजुट करने का काम कब किया था। कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति के नाम पर देश को बांटने की कोशिश की। नड्डा ने सवाल किया, जब जेएनयू में नारे लगे थे, तब कांग्रेस कहां थी? अगले दिन राहुल गांधी जेएनयू गए और छात्रों के पक्ष में खड़े हुए और कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी। क्या वे भारत को तोड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं? राहुल गांधी ने यह कहकर ओबीसी समुदाय के सभी लोगों का अपमान किया कि ‘सभी मोदी चोर हैं।’
नड्डा ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा, राहुल कृपया यह जानने के लिए देश का इतिहास पढ़ें कि आपके पूर्वजों ने देश को कैसे विभाजित किया था..चाहे वह 1984 के सिख विरोधी दंगे हों और शाह बानो मामला हो, मंडल आयोग हो, अनुच्छेद 356 के तहत आजादी के बाद से 90 बार निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराना और बीआर आंबेडकर का अपमान करना हो।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: घने कोहरे से सड़क, रेल यातायात प्रभावित
Next Post: आगामी लोस चुनाव ‘बेदाग’ संपन्न कराए जाएं : सीईसी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया