Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
pongal

धूमधाम से मनाया गया Pongal, Udayanidhi ने तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

Posted on January 15, 2024 By Chhavi Singh

तमिल महीने ‘थाई’ की शुरुआत के साथ खेती और फसलों से जुड़ा उत्सव ‘पोंगल’ पूरे तमिलनाडु में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। पोंगल उत्सव के साथ ही मदुरै में सांड को काबू करने की लोकप्रिय प्रतियोगिता ‘अवनियापुरम जल्लीकट्टू’ भी शुरू हो गई। इस दौरान कई युवाओं ने बेकाबू सांडों को काबू में करने की कोशिश की।
राज्यभर में लोगों ने समृद्धि के प्रतीक के रूप में चावल और गुड़ से बना मिष्ठान्न‘पोंगल’ तैयार करके शुभ तमिल माह ‘थाई’ की शुरुआत की। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों को सजाया और नयी पोशाक पहनकर उत्साह के साथ त्योहार मनाया।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव और राज्य में नेता प्रतिपक्ष एडप्पादी के. पलानीस्वामी, द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद कनिमोई समेत अन्य ने पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दीं।

द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख और राज्य मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी ‘तमिल नव वर्ष’ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रतिगामी आर्य प्रथाओं को नष्ट कर समानता की द्रविड़ प्रथाओं को बढ़ावा दें। आप सभी को पोंगल और तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं।’’

उदयनिधि ने एक अलग वीडियो साझा कर पोंगल और तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने समर्थकों से 21 जनवरी के सेलम युवा इकाई सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ केंद्र में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा। कुछ ही महीनों में संसदीय चुनाव होने वाले हैं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: मेरे सपने में आए राम जी, कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएंगे : तेज प्रताप यादव
Next Post: आप का ‘घर बचाओ, भाजपा हटाओ’ अभियान शुरू हुआ

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया