Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
jdu

रांची : पलामू, चतरा, कोडरमा और गोड्डा पर राजद ने ठोका दावा

Posted on January 21, 2024 By Chhavi Singh

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (जदयू) का कार्यकारिणी की बैठक हुई. इस बैठक में जय प्रकाश नारायण यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने की. बैठक में पांच प्रस्ताव आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल चार लोकसभा सीट पलामू चतरा, कोडरमा और गोड्डा से चुनाव लडेगी. झारखंड प्रदेश और पूरे देश में जातीय जनगणना व आर्थिक सर्वे केंद्र और राज्य सरकार से कराएंगे, झारखंड में सदस्यता अभियान लगातार चलता रहे, सभी विधानसभा में बूथ स्तर पर बीएलए नियुक्त किया जाएगा और झारखंड में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए संभावित सीटों पर पार्टी का कार्यक्रम किया जाएगा. ये सभी प्रस्ताव पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिया जाएगा. इसकी जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने दी.
प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय कि पार्टी है लालू प्रसाद यादव के नीति और सिद्धांत की पार्टी है. बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ,जननायक कर्पूरी ठाकुर की नीति सिद्धांत को मानने वालो की पार्टी है. भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय की धारा को भारतीय संविधान के ढांचे को तोड़ना चाहती है और देश में जाती उन्माद फैलाकर धर्म की राजनीति करना चाहती है. जिसे राष्ट्रीय जनता दल सामना करेगी. पूरे देश में महंगाई चरम पर है. युवा नौजवान बेहाल हैं. देश पर विदेशी कर्ज से बढ़ रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ धर्म और जात के नाम पर समाज को बांटना चाहती है, समाज में विभेद करना चाहती है. जिसे राष्ट्रीय जनता दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.

राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार के आधार पर झारखंड में भी जातीय जनगणना होनी चाहिए और जनगणना के आधार पर ही राज्य में पिछड़ों के आरक्षण पर काम करना चाहिए. इन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार और देश स्तर पर जातीय जनगणना हो अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं करती है तो राज्य सरकार जातीय जनगणना अपने खर्चे पर करें और जिस आधार पर बिहार में जातीय जनगणना हुआ है, उसी आधार पर हो. झारखंड में राजद के मानने और चाहने वाले लाखों की संख्या में है यहां चिन्हित कर के मजबूती के साथ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लडेंगे और जीतेंगे. एक एक नेता कार्यकर्ता को अभी से कमर कस कर चुनावी जंग में लग जाना है.

राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में बीएलए एक माह के अंदर बना कर पार्टी कार्यालय को दें. विधानसभा स्तर कार्यक्रम करने एवं चुनाव की तैयारी में लग जाए राष्ट्रीय जनता दल का यहां जन आधार काफी मजबूत है बीते दिनों यहां हम लोग 14 में से 13 सीटों पर विजय हासिल किया करते थे, और 24 के चुनाव में वही पुराने राष्ट्रीय जनता दल की याद को ताजा करना है और पूरी मजबूती के साथ लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर कब्जा करना है.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: जामताड़ा से 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, बिहार व बंगाल के 68 लोगों से की है ठगी
Next Post: कोहरा कर रहा परेशान: 350 फ्लाइट्स हुईं प्रभवित, 25 से अधिक निरस्त; ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • देश में मौसम का डबल अटैक! उत्तराखंड से बिहार तक तबाही
  • EPFO New Update 2026 | PF का पैसा 24 घंटे में मिलेगा?
  • RBI Policy 2026: Repo Rate 5.25% पर बरकरार | महंगाई बढ़ेगी?
  • IRCTC की नई Beta Website | Tatkal टिकट अब होगा आसान?
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद होगा? Delhi High Court का सरकार से बड़ा सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया