Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish 3

बिहार में फिर राजनीतिक उथल-पुथल, भाजपा सतर्क

Posted on January 26, 2024 By Sanchar Times News

बिहार में एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार फिर भाजपा का दामन थाम सकते हैं, लेकिन भाजपा उन्हें सीएम नहीं बनाएगी, सीएम भाजपा का होगा।
नीतीश के सामने दो विकल्प हैं पहला-वह मुख्यमंत्री पद छोड़ें और भाजपा का सीएम बने, दूसरा-विधानसभा भंग करें और लोकसभा के साथ विधानसभा का भी चुनाव कराएं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दिल्ली आकर पार्टी नेताओं से चर्चा की। जनता दल यू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है और सरकार की सुरक्षित है।
एक हफ्ते से चल रही है उठापटक : पिछले एक हफ्ते से बिहार की राजनीतिक में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार और लालू परिवार के बीच में मन मुटाव चल रहा है। आज लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट कर नीतीश कुमार के दल बदल पर निशाना साधा। हालांकि बाद में उन्होंने एक्स से पोस्ट डिलीट कर दिया लेकिन इसके बाद नीतीश कुमार ने अपने विधायकों की बैठक बुला दी। बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने सारे कार्यक्रम रद्द, सभी विधायकों और सांसदों को पटना बुलाया है। उन्होंने सत्ता को लेकर चर्चा की और राजनीतिक रणनीति पर भी राय मशविरा किया।
भाजपा की दो टूक सीएम पद छोड़ना पड़ेगा
इस बार भाजपा ने उन्हें स्पष्ट कह दिया है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। हर हाल में सीएम बीजेपी का होगा। या तो वह इस्तीफा दें या फिर विधानसभा भंग करें और लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी करायें। दोनों दल मिलकर लड़ेंगे तो उसका फायदा लोकसभा चुनाव में भी होगा। नीतीश कुमार अपने नेताओं से इसी पर चर्चा कर रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि सीएम उसका होगा और जेडीयू के दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं।
सम्राट चौधरी दिल्ली पंहुचे : राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दिल्ली पंहुच चुके हैं। वह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे। बिहार में हलचल को लेकर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने भी चर्चा की है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानंमत्री ने अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ लंबी चर्चा की। बिहार पर सभी पहलुओं पर चर्चा हुई है। पार्टी ने विधानसभा भंग से लेकर, नई सरकार गठन सहित सभी विकल्पों पर चर्चा की।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद को लेकर साधा विपक्ष पर निशाना
Next Post: मोदी-मैक्रों रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया