Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
akhilesh rahul

उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन, 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

Posted on January 27, 2024 By Chhavi Singh

बिहार में एक ओर जहां राजनीतिक हलचल जारी है तो वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर फाइनल डील हो चुकी है। इस बात की जानकारी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में साफ तौर पर बताया कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटें दी है। उन्होंने कहा कि 11 सीटों के साथ यह अच्छी शुरुआत हुई है। यह इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी राहत की बात है।
इसको लेकर अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। इससे पहले अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पर छोटे दलों को साथ लेकर चलने की बड़ी जिम्मेदारी है। यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीडीए’ जन पंचायत पखवाड़े की शुरुआत शुक्रवार को कन्नौज के ग्राम फकीरे पुरवा से की। उन्होंने जन पंचायत में ग्रामवासियों से बिजली व्यवस्था और सड़क आदि मुद़्दों पर चर्चा की।

आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर लगातार बातचीत हो रही थी। हालांकि कहीं ना कहीं मामला अटक जा रही थी। लेकिन अखिलेश यादव लगातार इस बात पर जोर दे रहे थे कि हम राज्य में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन में यह उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जहां सीटों को लेकर फाइनल बातचीत बन गई है। इसका मतलब साफ है कि अखिलेश यादव की पार्टी उत्तर प्रदेश में लगभग 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं 11 सीटों पर कांग्रेस जबकि बची हुई सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, राष्ट्रीय लोकदल को समाजवादी पार्टी की ओर से कितनी सीटें दी गई हैं। इस बात का खुलासा नहीं हो सका है लेकिन बताया जा रहा है कि 4 से 7 सीटे दी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: पलामूः जागरूकता अभियान- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहनाया गया फूलमाला
Next Post: RJD विधायकों की बैठक खत्म, मनोज झा बोले- लालू लेंगे आखिरी फैसला

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर
  • सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, ये भी बढ़ाते हैं दिल की बीमारी का खतरा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया